पश्चिम एशिया संकट- ईरान को लेकर ट्रंप का बड़ा एलान, परमाणु कचरा हटाएगा अमेरिका, प्रतिबंधों में राहत की तैयारी

श्चिम एशिया में पिछले एक महीने से भड़के संघर्ष ने आज एक अहम मोड़ ले लिया है। अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह का संघर्षविराम समझौता हुआ है, इसके तहत दोनों देशों ने लड़ाई रोकने पर सहमति दी है और होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने का आश्वासन भी दिया गया है, जो वैश्विक ऊर्जा मार्ग के रूप में बेहद अहम है।

 

ईरान को लेकर ट्रंप का बड़ा एलान, परमाणु कचरा हटाएगा अमेरिका, प्रतिबंधों में राहत की तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान में एक सकारात्मक शासन परिवर्तन यानी, रिजीम चेंज हुआ है। अब अमेरिका ईरान के साथ मिलकर काम करेगा। राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया कि अब ईरान में यूरेनियम का संवर्धन पूरी तरह रोक दिया जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि अमेरिका, ईरान के साथ मिलकर उन सभी परमाणु अवशेषों यानी की न्यूक्लियर डस्ट को खोदकर बाहर निकालेगा और हटाएगा, जो बी-2 बॉम्बर्स  से किए गए हमलों के बाद सुरंगों में दबे हुए हैं। ट्रंप के अनुसार, इन ठिकानों पर ‘स्पेस फोर्स’ और उपग्रहों के माध्यम से बेहद सटीक निगरानी रखी जा रही है ताकि परमाणु सामग्री के साथ कोई छेड़छाड़ न हो सके।

इतना ही नहीं,  ट्रंप प्रशासन ने ईरान पर लगे कड़े आर्थिक प्रतिबंधों और टैरिफ में ढील देने के संकेत दिए हैं। राष्ट्रपति ने बताया कि दोनों देशों के बीच प्रस्तावित 15 सूत्रीय समझौते के अधिकांश बिंदुओं पर सहमति बन चुकी है। ट्रंप ने कहा कि हमले के बाद से परमाणु साइटों पर कुछ भी छुआ नहीं गया है और अब बातचीत के जरिए क्षेत्र में स्थिरता लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा तनाव के दौरान पश्चिम एशिया में ईरान की मदद करने वाले देशों पर अमेरिका ने तत्काल प्रभाव से 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया है।

और पढ़े  अमेरिका विमान हादसा: मियामी एयरपोर्ट पर मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोगों की मौत
  • Related Posts

    कर्नाटक के PWD मंत्री जरकीहोली के ठिकानों पर ईडी की रेड: सांसद बेटी के परिसर भी खंगाले, कार्रवाई की वजह क्या?

    प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बुधवार को कर्नाटक के पीडब्ल्यूडी मंत्री सतीश जारकीहोली से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई एक जांच के सिलसिले में की…

    अमेरिका ने ईरान के पांच तेल टैंकर उड़ाए: जवाब में तेहरान ने जॉर्डन पर दागीं मिसाइलें, क्या फिर बढ़ेगा तनाव?

    अमेरिका और ईरान के बीच छह महीने से ज्यादा समय से युद्ध चल रहा है। मंगलवार को तनाव फिर बढ़ गया। अमेरिकी सेना ने ईरान के पांच तेल टैंकरों को…