डॉक्टर्स डे स्पेशल : खुद कोरोना से लडे, अपनी जान जोखिम में डाल दूसरों का जीवन बचाया, एसटीएच के कई डॉक्टर कोरोना की चपेट में आएं इसके बाद भी अपनी जिम्मेदारी संभाली ….

Spread the love

हल्द्वानी। कोरोना काल में एकमात्र डॉक्टर ऐसे रहे जो खुद संक्रमित होने के बाद भी दूसरों का जीवन बचाने के लिए जीजान से जुटे रहे। सुशीला तिवारी अस्पताल के मेडिसिन विभाग के फैकल्टी से लेकर जूनियर रेजीडेंट भी कोरोना की चपेट में आए। वे जिस वार्ड में भर्ती थे वहां के रोगियों को हौसला देने से लेकर जरूरत पड़ने पर इलाज भी करते रहे। जैसे ही वह पूरी तरह ठीक हुए तो ड्यूटी पर डट गए।
कोरोना की दूसरी लहर में सुशीला तिवारी अस्पताल के करीब सभी बेड भर गए थे। मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एसआर सक्सेना कहते हैं कि विभाग के डॉ. मकरंद, डॉ. एससी जोशी, डॉ. परमजीत सिंह कोविड पॉजिटिव हुए। डॉ. यतिंद्र की भी तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। 24 जेआर में 18 जेआर कोरोना की चपेट में आने के बाद भर्ती हुए।

अवकाश नहीं लिया, जरूरी होने पर ही ली छुट्टी
हल्द्वानी। कोरोना काल में कई डॉक्टर थे जिन्होंने अवकाश नहीं लिया। कुछ जरूरी होने पर छिटपुट अवकाश लेकर काम पर लौट आए। कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. साधना अवस्थी कहती हैं कि विभाग के पास कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों के इलाज से लेकर दूसरी जिम्मेदारी थी। यहां तैनात अधिकतर डॉक्टरों ने अवकाश नहीं लिया। वे इलाज के अलावा विभाग की स्टडी, जागरूकता कार्यक्रम में जुटे रहे। मेडिसिन विभाग के डॉ. एसआर सक्सेना कहते हैं कि करीब अस्सी प्रतिशत रेजीडेंट डॉक्टरों ने अवकाश नहीं लिया।
फोन के जरिए भी मदद का प्रयास किया
हल्द्वानी। डॉक्टरों ने फोन पर रोगियों को परामर्श देकर उनकी मुश्किल और परेशानी को दूर करने की कोशिश की। एलोपैथिक, आयुर्वेद और होम्योपैथ के चिकित्सकों ने फोन नंबर और समय दोनों जारी किए। इन नंबरों पर बड़ी संख्या में लोगों की कॉल पहुंची। मनौविज्ञानिकों ने भी नंबर जारी कर लोगों को सुविधाएं दीं।

और पढ़े  देहरादून- चकराता के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, चालक की मौत

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी / बेलबाबा- बाघ के युवक को उठा ले जाने की खबर पर बेलबाबा से लगे जंगल पहुंचे ग्रामीण, और फिर उड़े होश

    Spread the love

    Spread the loveरामपुर रोड में बेलबाबा से एक किलोमीटर दूर एक बाघ के युवक को उठा ले जाने की खबर से हड़कंप मच गया। सूचना पर काफी संख्या में आसपास…


    Spread the love

    Poonawalla: तहसीन पूनावाला ने ई-20 ईंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, भूख हड़ताल से पहले हाउस अरेस्ट का दावा

    Spread the love

    Spread the loveसामाजिक कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला ने शनिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें ग्रेटर कैलाश में हाउस अरेस्ट किया। यह कार्रवाई केंद्र सरकार की  ई-20 ईंधन नीति…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *