टोक्यो पैरालंपिक : अब नजरे टोक्यो पैरालंपिक पर, होंगे आज से शुरू,भारत को पदक में पहली बार दोहरे अंकों में उम्मीद ।

Spread the love

ओलंपिक के बाद अब सभी निगाह टोक्यो में होने वाले पैरालंपिक खेलों पर लगी हैं। इन खेलों में भाग लेने वाले विशेष क्षमता वाले खिलाड़ी अपने जज्बे और संकल्प से बड़ी प्रेरणा के सबब हैं। जिंदगी के इन असल चैंपियनों ने पहले भी दिखाया है कि वो किसी से कम नहीं और इस बार इस बार तैयारी नया इतिहास रचने की है। पिछली बार रियो खेलों में हमने दो स्वर्ण सहित चार पदक जीतकर अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया था, इस बार उम्मीदें इतिहास रचने की है। 

ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बाद पैरालंपिक खेलों में 54 खिलाड़ियों के दल से भी पहली बार दोहरे अंकों में पदक की उम्मीद की जा रही है। भारत ने ओलंपिक में एक स्वर्ण और दो रजत सहित कुल सात पदक जीते थे। भारतीय पैरालंपिक समिति को पैरा खिलाड़ियों से कम से कम 10 पदक की उम्मीद है। भारत पैरालंपिक में नौ खेलों में हिस्सा लेगा। भारतीय खिलाड़ियों से अभूतपूर्व सफलता की उम्मीद करना बेमानी नहीं होगा क्योंकि विश्व रैंकिंग में कम से कम चार भारतीय नंबर एक पर काबिज हैं जबकि छह खिलाड़ियों की विश्व रैंकिंग दूसरी है। इसके अलावा लगभग 10 खिलाड़ी विश्व रैंकिंग में शीर्ष तीन में शामिल हैं।  कोविड-19 महामारी के कारण पैरालंपिक का आयोजन कड़े सुरक्षा और स्वास्थ्य नियमों के बीच हो रहा है।  पैरा खिलाड़ियों को उनकी दिव्यांगता के प्रकार और सीमा के आधार पर अलग-अलग वर्ग में रखा जाता है। इससे उन्हें समान दिव्यांगता वाले खिलाड़ियों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा पेश करने का मौका मिलता है।

और पढ़े  करीब 99 लाख हो जाएगा H-1B वीजा शुल्क: अमेरिका कर रहा तैयारी, भारतीयों पर पड़ेगा बड़ा असर

Spread the love
  • Related Posts

    9/11 आतंकी हमला: मास्टरमाइंड के खिलाफ अमेरिका में कब से चलेगा मुकदमा? क्यूबा जेल में बंद है खालिद शेख मोहम्मद

    Spread the love

    Spread the loveएक अमेरिकी मिलिट्री जज ने 9 सितंबर 2001 के आतंकी हमले के मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद और तीन अन्य लोगों के खिलाफ ट्रायल के लिए जून 2028 की…


    Spread the love

    नेपाल बाढ़- नेपाल में अब तक 162 की मौत, 750+ लापता,चीनी मीडिया का दावा- तिब्बत में भी 558 लोग लापता

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बुधवार को आई भयंकर त्रासदी में मृतकों का आंकड़ा 150 के पार पहुंच गया है। तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़ अपने रास्ते में सबकुछ बहाकर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *