क्रिप्टोकरेंसी फ्रॉड मामले में प्ले-स्टोर से गूगल ने हटाए 10 एप्स, आप भी देखें अपना फोन और तुरंत करें डिलीट ।

क्रिप्टोकरेंसी को लेकर हर रोज नई-नई खबरें आ रही हैं। हाल ही में एक हैकर ने दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी चोरी की थी, हालांकि बाद में उसने कुछ करेंसी वापस भी की और अब हैकर को उसी कंपनी ने नौकरी पर रख लिया है, जहां हैकर ने चोरी की थी। क्रिप्टोकरेंसी में लोगों की दिलचस्पी हर दिन बढ़ रही है और इसी का हैकर्स फायदा उठा रहे हैं। गूगल पर सर्च करने पर आपको सैकड़ों ऐसे एप्स मिल जाएंगे जो लोगों को क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने के लिए कह रहे हैं और बड़ा मुनाफा भी देने का वादा कर रहे हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस आड़ में लोगों को चूना भी लगाया जा रहा है। अब गूगल ने क्रिप्टोकरेंसी के 10 ऐसे एप्स को प्ले-स्टोर से हटा दिया है जिनपर धोखाधड़ी का संदेह था। आइए जानते हैं कौन सा ऐप है…

1 – Bitcoin 2021

2- Bitcoin (BTC) – Pool Mining Cloud Wallet

3- Bitcoin Miner – Cloud Mining

4- BitFunds – Crypto Cloud Mining

5- Crypto Holic – Bitcoin Cloud Mining –

6- Daily Bitcoin Rewards – Cloud Based

7- Eth Pro Miner

8- Ethereum (ETH) – Pool Mining Cloud

9- MineBit Pro – Crypto Cloud Mining & btc miner

10- mine bit ref pro-

और पढ़े  ईरान के निशाने पर अमेरिकी राजनयिक: खुफिया रिपोर्ट में जारी की गई चेतावनी, क्या पश्चिम एशिया में बढ़ेगा टकराव?
  • Related Posts

    आज किसानों के खाते में आएगी सम्मान निधि की किस्त 24वीं किस्त,खुद PM मोदी रिलीज करेंगे 2-2 हजार रुपये

    24वीं किस्त में करोड़ों किसानों को लाभ पीएम किसान योजना की आज 24वीं किस्त होगी, तो करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म हो जाएगा 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि…

    बोस्निया में बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा-: यूरोपीय संघ के शांति मिशन के 4 कर्मियों की मौत, 11 घायल

    बोस्निया-हर्जेगोविना के उत्तरी इलाके में यूरोपीय संघ के शांति मिशन (ईयूफोर) का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार चार कर्मियों की मौत हो गई, जबकि 11…