जरूर पिलाएं पोलियो ड्राॅप-उत्तराखंड :1 लाख बच्चों को आज पिलाई जाएगी पोलियो ड्राॅप, बनाए गए है 644 बूथ

Spread the love

रविवार को पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। हरिद्वार तहसील में 644 बूथों पर एक लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। शनिवार को एसडीएम पूरन सिंह राणा तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अभियान में किसी तरह की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी।
एसडीएम पूरन सिंह राणा ने अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को चिकित्साधिकारी और सीएचसी प्रभारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अभियान में सभी ड्यूटी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि बीएचईएल में 47 बूथ बनाए गए हैं।

यहां 1926 बच्चों को दवा पिलाई जानी है। ज्वालापुर में 79 बूथों में 17 हजार बच्चों को पोलियो ड्राॅप पिलाई जाएगी। बहादराबाद में पोलियो बूथ की संख्या 317 और हरिद्वार शहरी क्षेत्र में 206 बूथ बनाए गए हैं। हरिद्वार तहसील क्षेत्र के 644 बूथों पर पांच साल की उम्र के एक लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। 

पोलियो अभियान के साथ होगा टीकाकरण
पल्स पोलिया अभियान के साथ-साथ कोरोना टीकाकरण भी किया जाएगा। इसके लिए मोबाइल वैन का प्रयोग किया जाएगा। अभी तक जनपद में रखा गया 15 लाख 70 हजार टीकाकरण का लक्ष्य पूरा नहीं किया जा सका है। अभी भी लगभग सवा लाख लोग टीकाकरण से वंचित हैं। इन लोगों को टीकाकरण करने के लिए जिला प्रशासन हर दिन नए-नए प्रयोग कर रहा है।

अब नए प्रयोग के तहत पल्स पोलिया अभियान के तहत कोरोना टीकाकरण को भी जोड़ दिया गया है। पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत के पहले दिन रविवार को बूथों पर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। 27 सितंबर से दो अक्तूबर तक कर्मचारी घर-घर जाकर बच्चों को पोलिया ड्रॉप पिलाएंगे।

और पढ़े  रुद्रप्रयाग- बीकेटीसी अध्यक्ष ने की प्रेसवार्ता, कहा- केदारनाथ, बदरीनाथ की सुरक्षित यात्रा सर्वोच्च प्राथमिकता

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी संबंधित परिवार के साथ बैठकर टीकाकरण से वंचित लोगों से वार्ता करेंगी। उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित करेंगी। टीकाकरण के लिए तैयार होने पर संबंधित क्षेत्र में मोबाइल वैन से टीकाकरण किया जाएगा। एसीएमओ डा. अजय कुमार ने बताया कि इस संबंध में पल्स पोलिया अभियान में जुटने वाले समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों को निर्देशित किया जा चुका है।


Spread the love
  • Related Posts

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *