जम्मू : जम्मू-कश्मीर में 370 के हटने के बाद अमित शाह कल पहली बार पहुंचेंगे कश्मीर दौरे पर, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट ।

Spread the love

अनुच्छेद 370 व 35ए हटने के बाद 23 अक्तूबर से शुरू हो रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पहले जम्मू-कश्मीर दौरे पर जम्मू और श्रीनगर में सुरक्षा के अभूतपूर्व प्रबंध किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ ही ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी। दौरे के तहत वे श्रीनगर से शारजाह के लिए विमान सेवा का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही लाभार्थी सम्मेलन में विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों व पंचायत प्रतिनिधियों से रूबरू होंगे। प्रदेश में टारगेट किलिंग की घटनाओं को लेकर उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक करने के साथ ही जम्मू में सभा को संबोधित करेंगे। जम्मू आईआईटी में नए ब्लाक का उद्घाटन भी करेंगे।
उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि 23 अक्तूबर को गृहमंत्री श्रीनगर पहुंचेंगे। यहां वे एसकेआईसीसी में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों तथा पंचायती प्रतिनिधियों से 370 हटने के बाद धरातल पर हो रहे विकास कार्यों का फीडबैक लेंगे। श्रीनगर में ही प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों तथा प्रधानमंत्री विकास पैकेज के कार्यों की भी समीक्षा करेंगे। पर्यटन विकास से जुड़े प्रोजेक्ट पर भी चर्चा करेंगे। वहीं, विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद निरोधक मोर्चे पर सुरक्षा बलों की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
होम

देश

शहर और राज्य

आवाज
NEW
ट्रेंडिंग

मनोरंजन
जम्मू-कश्मीर: अनुच्छेद-370 हटने के बाद कल पहली बार कश्मीर दौरे पर आएंगे अमित शाह, अतिरिक्त अर्धसैनिक बल तैनात
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 22 Oct 2021 01:14 AM IST
सार
श्रीनगर से शारजाह के लिए विमान सेवा का करेंगे शुभारंभ, लाभार्थी सम्मेलन में लेंगे हिस्सा। जम्मू के नगरोटा में आईआईटी के नए ब्लाक का करेंगे उद्घाटन, सभा को भी करेंगे संबोधित।

और पढ़े  West Asia-: अमेरिकी सेना ने ईरान पर 11वीं रात किए हवाई हमले, होर्मुज की सुरक्षा का दिया हवाला

गृहमंत्री अमित शाह – फोटो : ANI
विज्ञापन

ख़बर सुनें
विस्तार
अनुच्छेद 370 व 35ए हटने के बाद 23 अक्तूबर से शुरू हो रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पहले जम्मू-कश्मीर दौरे पर जम्मू और श्रीनगर में सुरक्षा के अभूतपूर्व प्रबंध किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ ही ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी। दौरे के तहत वे श्रीनगर से शारजाह के लिए विमान सेवा का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही लाभार्थी सम्मेलन में विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों व पंचायत प्रतिनिधियों से रूबरू होंगे। प्रदेश में टारगेट किलिंग की घटनाओं को लेकर उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक करने के साथ ही जम्मू में सभा को संबोधित करेंगे। जम्मू आईआईटी में नए ब्लाक का उद्घाटन भी करेंगे।
विज्ञापन

उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि 23 अक्तूबर को गृहमंत्री श्रीनगर पहुंचेंगे। यहां वे एसकेआईसीसी में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों तथा पंचायती प्रतिनिधियों से 370 हटने के बाद धरातल पर हो रहे विकास कार्यों का फीडबैक लेंगे। श्रीनगर में ही प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों तथा प्रधानमंत्री विकास पैकेज के कार्यों की भी समीक्षा करेंगे। पर्यटन विकास से जुड़े प्रोजेक्ट पर भी चर्चा करेंगे। वहीं, विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद निरोधक मोर्चे पर सुरक्षा बलों की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
by TaboolaSponsored Links
Coding classes for kids aged 6-18.
WhiteHat Jr

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन भाटादूड़ियां: दो बॉक्स में आईईडी बरामद, आतंकियों पर बरसाए जा रहे आग के गोले, देखें तस्वीरें

सूत्रों के अनुसार 24 अक्तूबर को गृहमंत्री जम्मू में आईईटी में नए ब्लाक का उद्घाटन करेंगे और भगवती नगर में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। यहां राजभवन में कुछ प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

और पढ़े  AI ने अपनी मर्जी से हैक किया एक कंपनी का सिस्टम, जानकारी भी चुराई

दौरे में रात्रि विश्राम श्रीनगर में ही करेंगे
सूत्रों ने बताया कि अपने दौरे में वे रात्रि विश्राम श्रीनगर में ही करेंगे। जम्मू में सभा को संबोधित करने के बाद वे दोपहर बाद श्रीनगर लौट जाएंगे। श्रीनगर में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसमें राजनीतिक दलों के नुमाइंदों के साथ ही विभिन्न कारोबारी संगठनों तथा सिविल सोसाइटी के नुमाइंदे होंगे।
केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे को देखते हुए 23 से 25 अक्तूबर तक श्रीनगर में डल किनारे बुलवर्ड रोड पर बडयारी से निशात बाग तथा गुपकार रोड आम यात्रियों के लिए बंद रहेगा। पर्यटकों को ठहरने के स्थल के सत्यापन के बाद नेहरू पार्क तक जाने की अनुमति होगी। 

आज दौरे की होगी समीक्षा
सूत्रों ने बताया कि जम्मू तथा श्रीनगर में प्रस्तावित कार्यक्रमों को शुक्रवार को अंतिम रूप दिया जाएगा। जम्मू के कन्वेंशन सेंटर में दोपहर डेढ़ बजे से आयोजित बैठक में केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह, डीडीसी अध्यक्ष भारत भूषण, मेयर चंद्रमोहन गुप्ता, मंडलायुक्त डा. राघव लंगर, एडीजीपी मुकेश सिंह तथा विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।
गृहमंत्री के दौरे से पहले श्रीनगर को दहलाने की साजिश
सूत्रों का कहना है कि गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले आतंकियों ने श्रीनगर को दहलाने की साजिश रची है। इसी के तहत आतंकी हमला कर लोगों में खौफ  पैदा करने चाहते थे, जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया।

जम्मू-कश्मीर की शांति भंग नहीं होने देंगे : डीजीपी
जम्मू-कश्मीर की शांति किसी को भी भंग नहीं करने देंगे। आतंकियों का टारगेट किलिंग का मकसद सांप्रदायिक दरार पैदा करना है, जिसे पूरा नहीं होने दिया जाएगा। यह बात वीरवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने श्रीनगर के जेवन स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में पुलिस शहादत दिवस के मौके पर कार्यक्रम में कही। उन्होंने शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी।

और पढ़े  अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD वेंस के घर गूंजी किलकारी: पत्नी उषा ने दिया बेटे को जन्म

डीजीपी ने कहा कि आतंकियों ने पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के इशारों पर घाटी में नागरिकों और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की हत्याएं कर शांति भंग करने की कोशिश की है। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों और उनके आकाओं के मंसूबों को विफल करने के लिए तेजी से कार्रवाई की है। कहा कि ऐसे हमले रोजमर्रा की जिंदगी के ऊपर भी हमला हैं, जो लोग अपनी जिंदगी को बेहतर करना चाहते हैं, अपने बच्चों के भविष्य को संवारना चाहते हैं, वे आगे न बढ़ पाएं उसको रोकने की एक साजिश है। इस साजिश का न सिर्फ जम्मू-कश्मीर पुलिस बल्कि अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी मुंहतोड़ जवाब देंगी।

डीजीपी ने यह भी कहा कि उन्हें फख्र है अपने जवानों पर, जिन्होंने देश के लिए अपनी जान न्योछावर की। साथ ही उन परिवारों और उनके हौसले पर भी फख्र है, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। हम उनके साथ हमेशा खड़े रहेंगे। कहा कि पिछले एक साल में 377 पुलिस जवानों ने ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी है, इन्हें हम श्रद्धांजलि देते हैं।

Spread the love
  • Related Posts

    फ्रांस-स्पेन में आग का तांडव: 2.5 लाख+ लोगों ने घर छोड़े, सैकड़ों एकड़ जंगल खाक, राष्ट्रपति मैक्रों क्या बोले

    Spread the love

    Spread the loveफ्रांस ने जंगल की भीषण आग से निपटने के लिए शनिवार को भारी मात्रा में आग बुझाने वाला केमिकल (फ्लेम रिटार्डेंट) गिराने के लिए एक विशाल सैन्य कार्गो…

    Spread the love

    नेपाल ने भारतीय 200 और 500 रुपये के नोटों पर लगी पाबंदी क्यों हटाई? जानें अब कौन-से नियम होंगे लागू

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल ने भारतीय और नेपाली नागरिकों को 200 और 500 रुपये के भारतीय नोट देश में लाने और बाहर ले जाने की अनुमति दे दी है। इससे करीब…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *