जम्मू : गुलमर्ग रोड पर मिला संदिग्ध कुकर और टिफिन, मौके पर  बम निरोधक दस्ते को बुलाया ।

Spread the love

कश्मीर में सोमवार को श्रीनगर गुलमर्ग रोड पर दो अलग-अलग स्थानों पर एक टिफिन बॉक्स और कुकर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची हैं। सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। कुकर और टिफिन बॉक्स की जांच के लिए बीडीएस को बुलाया गया है। बम निरोधक दस्ता इसकी जांच कर रहा है। पहले बीते सप्ताह शनिवार को राजोेरी के बथुनी क्षेत्र में सड़क किनारे आईईडी बरामद की गई थी। इस साल दो बार राजोरी के विभिन्न इलाकों में सेना के काफिले को उड़ाने की साजिश हो चुकी है। 17 फरवरी को राजोरी पुंछ-हाईवे स्थित मंजाकोट इलाके में भी सड़क किनारे प्रेशर कुकर में फिट की गई आईडी बरामद हुई थी। समय रहते उसे बरामद कर निष्क्रिय कर दिया गया था। यह आईईडी सेना के काफिले को उड़ाने के लिए लगाई गई थी।

इसके अलावा पिछले साल भी राजोेरी-जम्मू हाईवे स्थित कल्लर इलाके में सड़क किनारे एक आईईडी लगाकर सुरक्षा बलों के काफिले को उड़ाने का प्रयास किया गया था। लेकिन समय रहते उसे भी निष्क्रिय कर दिया गया था।

सड़क किनारे आईईडी लगाने की घटनाओं से साबित होता है कि आईएसआई और पाकिस्तानी सेना द्वारा प्रायोजित आतंकवाद के जरिए सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की साजिशें रची जा रही है ।


Spread the love
और पढ़े  ईरान का इस्राइल पर बड़ा हमला, परमाणु ठिकाने डिमोना के साथ अराद में किया मिसाइल अटैक, 100 से ज्यादा घायल
  • Related Posts

    पश्चिम एशिया संघर्ष- इराक का दावा- 24 घंटों में 21 अमेरिकी ठिकानों पर हमला, ईरान ने अमेरिकी-इस्राइली ड्रोन नष्ट किए

    Spread the love

    Spread the love     पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी…


    Spread the love

    पश्चिम बंगाल- SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी होने से पहले अलर्ट, जिलाधिकारियों को सुरक्षा के कड़े निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए खास निर्देश दिए हैं। 23 मार्च को राज्य में पूरक (सप्लीमेंट्री) मतदात सूची जारी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *