जज्बा : भारत की दूसरी सबसे ऊंची चोटी नंदा देवी में पहली बार गश्त दे रही हैं बहन – बेटियां ।

Spread the love

देश की दूसरे स्थान की सबसे ऊंची चोटी नंदा देवी के अंतर्गत वन और दुर्लभ वन्य जीवों की निगेहबानी के लिए पहली बार दो महिला वन दरोगा व महिला वन आरक्षी भी शामिल हुई हैं। नंदा देवी बायोस्फियर रिजर्व में अभी तक यहां पुरुष वन दरोगा व वन आरक्षी की ही तैनाती थी जो वन क्षेत्र में लंबी दूरी की गश्त करते थे लेकिन अब महिला वन दरोगा और वन आरक्षी भी वन क्षेत्र में लंबी दूरी की गश्त कर रही हैं। वह यहां न सिर्फ ड्यूटी निभा रही हैं, बल्कि ऊंचे ग्लेशियरों को पार कर दुर्लभ वन्य जीवों व जंगल की जानकारी भी जुटा रही हैं।

नंदा देवी पर्वत भारत की दूसरी और विश्व की 23वीं सर्वोच्च चोटी है। चमोली जिले में गौरीगंगा और ऋषि गंगा घाटी के बीच स्थित नंदा देवी पर्वत क्षेत्र 7817 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। विषम भौगोलिक परिस्थिति होने के कारण अभी तक नंदा देवी बायोस्फियर क्षेत्र में वन और वन्य जीवों की सुरक्षा में पुरुष वन दरोगा और वन आरक्षी मुस्तैद रहते थे, लेकिन इस वर्ष से यह जिम्मा महिला वन दरोगा व वन आरक्षी को भी सौंपा गया है। 

एक जून को वन विभाग का एक दल लाता खर्क, भेंटा, धरसी और सैनी खर्क गया। दल में मौजूद 12 सदस्यों में पहली बार तीन महिलाएं भी शामिल हुईं, जिनमें वन दरोगा ममता कनवासी, दुर्गा सती और वन आरक्षी रोशनी शामिल थे। रेंज अधिकारी चेतना कांडपाल के निर्देशन में महिला वन दरोगा व वन आरक्षी को लंबी दूरी की गश्त के लिए तैयार किया गया। वन विभाग की टीम के साथ महिला वन अधिकारियों ने लगभग 60 किलोमीटर की पैदल दूरी तय की। इस दौरान उन्होंने ऊंचे ग्लेशियरों और पैदल पगडंडियों को पार किया।  संवाद

और पढ़े  हल्द्वानी- व्लॉगर दीक्षा पांडे ने कालाढूंगी कोतवाली में खाया जहरीला पदार्थ, बची जान

निरीक्षण पर जा चुकी हैं टीमें
नंदा देवी बायोस्फियर रिजर्व के निदेशक/वन संरक्षक अमित कंवर ने बताया कि जून माह के पहले सप्ताह में नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की तीन टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में दुर्लभ वन्य जीव, जड़ी-बूटियों की तस्करी, शिकार, अवैध पेड़ों के कटान व अतिक्रमण का निरीक्षण करने के लिए लंबी दूरी की गश्त पर गई थीं। दूसरी टीम के 12 सदस्यों में तीन महिला अधिकारियों को भी शामिल किया गया था। राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र में लंबी दूरी की गश्त के लिए महिला अधिकारियों को पहली बार शामिल किया गया था। एक सप्ताह तक उच्च हिमालय क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद ही दल लौटा। 

अभी तक महिला वन दरोगा व वन आरक्षी नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क में छोटी दूरी की गश्त में ही शामिल होती थीं, पहली बार महिलाएं लंबी दूरी की गश्त पर गईं। उन्होंने उच्च हिमालय क्षेत्रों में दुर्लभ वन्य जीव व पक्षी देखे। उन्होंने वन क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। अब आगे भी महिलाओं को लंबी दूरी की गश्ती दल में शामिल किया जाएगा।


Spread the love
  • Related Posts

    त्विषा शर्मा केस:- गिरिबाला सिंह की वीआईपी ट्रीटमेंट के आरोप में डिप्टी जेलर हटाई गईं

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी भोपाल के हाई-प्रोफाइल त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) गिरिबाला सिंह को कथित रूप से वीआईपी ट्रीटमेंट दिए…


    Spread the love

    हल्द्वानी अग्निकांड: पार्सल से भरा था गोदाम, शटर के पास शॉर्ट सर्किट की एक चिंगारी से जला पूरा वेयरहाउस

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी के पास अमेजन के वेयरहाउस में लगी आग इतनी वीभत्स थी कि दो वाहन पूरी तरह जल गए जबकि बाहर खड़ीं…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *