चम्पावत : कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने को लेकर चल रही तैयारियां

Spread the love

जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुक्रवार देर सायं बैठक की। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखे। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में कोरोना से लडने के लिए की गई व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करते रहे तथा सुनिश्चित करे की सभी मशीनें तथा उपकरण कार्यरत हों। उन्होंने कहा कि डेंगू को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत है। इसलिए जरूरी सावधानियां को लेकर संवेदनशील रहें तथा लोगो को जागरूक करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना टेस्टिंग को बढ़ाए जाने पर खास फोकस करे। तथा जिन क्षेत्रों से ज्यादा पॉजिटिव केस आ रहे है उन पर खास निगरानी रखें। उन्होंने कहा अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट, बच्चों के लिए तैयार किए गए खास आईसीयू तथा वेंटिलेटर आदि का कार्यरत रहना सुनिश्चित करें। कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करते रहे। उन्होंने कोविड काल में जरूरी दवाओं के वितरण तथा पोषण कार्यक्रम को लेकर भी सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि बचे हुए कार्य जल्द से जल्द पूरे किए जाएं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को कहा कि यदि किसी जिले में किसी मशीन, उपकरण तथा कॉरोना से लडने के लिए खास बजट की जरूरत हो तो इसके लिए शासन को इसकी सूचना दें।
जनपद चम्पावत की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी विनीत तोमर ने कहा कि जिले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त है तथा कहा की यदि कोरॉना की तीसरी लहर आती है तो जिला प्रशाशन उससे निपटने को मुस्तैद है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- लोन पास कराने के नाम पर रिश्वत मांगने वाला जालसाज CBI के हत्थे चढ़ा, आगरा से किया गिरफ्तार
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- 7 महीने तक सूचना न देने पर नायब तहसीलदार पर 25 हजार का जुर्माना, जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveआरटीआई से मांगी गई जानकारी उपलब्ध न कराने पर सूचना आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए विकासनगर के नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी पर 25 हजार रुपये का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *