चम्पावत : आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया राज्य की भाजपा सरकार का पुतला दहन।

Spread the love

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता राजेश बिष्ट के दिशा निर्देश व आम आदमी पार्टी के आहवाहन पर देवीधूरा बाज़ार के मुख्य चौराहे पर भाजपा का पुतला दहन किया। यह पुतला दहन कार्यक्रम उत्तराखंड प्रदेश की सभी विधान सभाओं में किया गया। भाजपा के प्रवक्ता द्वारा देवभूमि की जनता को भिखारी कहने जैसे विवादास्पद बयान पर पुतला दहन किया गया। लोहाघाट विधान सभा में पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता राजेश बिष्ट का कहना है की भाजपा सरकार को ऐसे बयान पर तत्काल प्रदेश की जनता से माफ़ी माँगनी चाहिए तथा भाजपा को ऐसे प्रवक्ताओं की टीवी चैनल पे डिबेट में शामिल होने पर रोक भी लगानी चाहिए। जबसे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखंड की जनता को 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर 300 यूनिट मुफ़्त बिजली, हमारे अन्नदाता किसानो को मुफ़्त बिजली व बिना पावर कट की बिजली देने की गैरंटी दी है तभी से प्रदेश की सभी राजनीतिक पार्टियाँ बौखलाई हुई है और आम आदमी पार्टी के ख़िलाफ़ अनर्गल बयानबाज़ी कर रही है। आम आदमी पार्टी हमेशा से ही जनता के हितों की आवाज़ बनकर आगे आइ है। आज के इस कार्यक्रम में संचालन की मुख्य भूमिका में यूथ अध्यक्ष विधानसभा लोहाघाट श्री प्रताप सिंह बिष्ट जी, पूर्व ग्राम प्रधान श्री रतन सिंह बिष्ट, पूर्व सैनिक व उपग्राम प्रधान रेंगाऊँ से भगवान सिंह अधिकारी,जीवन बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, विक्रम कठायत,संजय बिष्ट, भास्कर बिष्ट, विपिन बहुगुणा, पवन नाथ महंत, भास्कर बिष्ट, गोकुल चौहान और सूरज गिरि आदि मुख्य रूप से थे।

और पढ़े  Accident देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास अनियंत्रित होकर नदी में समाई कार, सर्च ऑपरेशन जारी

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी अग्निकांड: पार्सल से भरा था गोदाम, शटर के पास शॉर्ट सर्किट की एक चिंगारी से जला पूरा वेयरहाउस

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी के पास अमेजन के वेयरहाउस में लगी आग इतनी वीभत्स थी कि दो वाहन पूरी तरह जल गए जबकि बाहर खड़ीं…


    Spread the love

    उत्तराखंड हाईकोर्ट- देहरादून में वृक्ष कटाई, शिकायतकर्ताओं के सामाजिक बहिष्कार पर HC का राज्य से जवाब तलब

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राज्य सरकार को देहरादून के एक गांव में कथित अवैध वृक्ष कटाई और उसके बाद शिकायतकर्ताओं के सामाजिक बहिष्कार से संबंधित शिकायत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *