घुसपैठ: कार से घुसे दो पाकिस्तानी पकड़े, एक सीमा पार करते ही ढेर, लाहौर के रहने वाले हैं दोनों

Spread the love

पाकिस्तान से सटी भारतीय सीमा पर वीरवार रात दो अलग-अलग घटनाएं हुईं। एक मामले में कार में सवार दो पाकिस्तानी नागरिक भारतीय क्षेत्र में घुस आए, जिन्हें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने हिरासत में ले लिया। दूसरी घटना में एक अन्य पाकिस्तानी के सीमा पार करने पर बीएसएफ ने फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

 

बीएसएफ के अनुसार, दो पाकिस्तानी नागरिक वीरवार देर रात कार में सवार होकर भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए। तैनात जवानों ने तुरंत उन्हें रोककर हिरासत में ले लिया। कार भी जब्त कर ली गई। पकड़े गए आरोपियों के नाम मोहम्मद सलीम (60) निवासी नास्टर कॉलोनी, फिरोजपुर रोड, लाहौर और आमिर नवाज (40) निवासी जसहीन टाउन, गज्जी रोड, लाहौर हैं।

थाना खालड़ा के प्रभारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि दोनों ने खुद को समाज सेवी संगठन के कार्यकर्ता बताते हुए दावा किया कि गांवों में बच्चों को पढ़ाई लिए किताबें वितरित करने आए थे व गलती से रास्ता भटकने पर भारतीय क्षेत्र में दाखिल हो गए। इन दोनों से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

 

जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि कहीं यह कोई सुनियोजित कोशिश तो नहीं थी। बीएसएफ ने घटना की जानकारी पाकिस्तानी रेंजर्स को दे दी है। फिलहाल दोनों से अमृतसर सेक्टर में पूछताछ जारी है।

वीरवार को एक पाकिस्तानी ने की थी घुसपैठ की कोशिश
उधर, वीरवार रात ही एक अन्य पाकिस्तानी नागरिक ने भी भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की। बीएसएफ के जवानों ने उसे चेतावनी दी लेकिन वह रुकने के बजाय आगे बढ़ता रहा। इस पर जवानों को मजबूरन फायरिंग करनी पड़ी। गोली लगने से पाकिस्तानी की मौके पर ही मौत हो गई।

बीएसएफ ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। दोनों घटनाओं के बीच किसी तरह के संबंध से इन्कार नहीं किया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

Spread the love
और पढ़े  पंजाब कांग्रेस में होगी टूट!: राहुल के खास चन्नी नाराज, रंधावा शाह से मिले,चुनाव से पहले होगा बड़ा खेला
  • Related Posts

    हेरिटेज स्ट्रीट पर निहंग ने युवक को पीटा, श्रद्धालुओं को परेशान करने का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveश्री हरमंदिर साहिब के पास हेरिटेज स्ट्रीट पर एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक निहंग युवक को…


    Spread the love

    पंजाब कांग्रेस में होगी टूट!: राहुल के खास चन्नी नाराज, रंधावा शाह से मिले,चुनाव से पहले होगा बड़ा खेला

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब कांग्रेस में बगावत के सुरों ने पार्टी की फूट को एक बार फिर उजागर कर दिया है। राहुल गांधी के खास माने जाने वाले पूर्व सीएम चरणजीत…


    Spread the love