खुशखबरी : अगले हफ्ते से दिल्ली एम्स में लगेगा 2 से 6 साल के बच्चों को टीका, कोवाक्सिन पर चल रहा ट्रायल

Spread the love

दिल्ली एम्स में 2 से 6 साल के बच्चों को कोवाक्सिन की दूसरी खुराक अगले सप्ताह से लगाई जाएगी।  6 से 12 और 12 से 18 साल के बच्चों को दूसरी खुराक लग गई है। सितंबर तक ट्रायल के परिणाम आने की उम्मीद है। एम्स प्रशासन के मुताबिक, बच्चों को उनकी उम्र के अनुसार श्रेणियों में अलग करके तीन चरणों में ट्रायल किया जा रहा है। पहले 12-18 वर्ष के आयु वर्ग में परीक्षण शुरू किया गया था, उसके बाद 6-12 वर्ष में ट्रायल हुआ। अब अंतिम में 2-6 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को वैक्सीन की दूसरी खुराक लगाई जानी है। इसके लिए बच्चों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। अगले सप्ताह बच्चे अस्पताल में आकर दूसरी खुराक लेंगे। अब तक जिन बच्चों को टीका लगा है उनमें से किसी में भी कोई दुष्प्रभाव नजर नहीं आए हैं। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनके संपर्क में रहती है।  

अंतिम रिपोर्ट के बाद लिया जाएगा फैसला
दिल्ली के एम्स सहित देश के छह सेंटरों पर 575 बच्चों पर यह ट्रायल हो रहा है। पहले डोज का वैक्सीनेशन हो चुका है, दूसरे डोज की भी शुरुआत हो चुकी है। ट्रायल के परिणाम कि अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही फैसला लिया जाएगा कि बच्चों में इस वैक्सीन का इस्तेमाल किया जाए या नहीं। हालांकि अब तक चले ट्रायल में वैक्सीन शुरक्षित पाई गई है। ऐेसे में उम्मीद है कि बच्चों को जल्द ही कोवाक्सिन मिल जाएगी।
बच्चों पर ट्रायल का डेटा सितंबर तक
एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिय ने शुक्रवार को कहा था कि कि देश में बच्चों पर कोवैक्सीन का ट्रायल चल रहा है। ट्रायल की रिक्रूटमेंट पूरी हो चुकी है। इसके ऑब्जर्वेशन और इम्युनिटी का डेटा तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद है कि इसका अंतिम डेटा सितंबर तक आ जाएगा ।

और पढ़े  Kerala New CM- वीडी सतीशन बने केरल के CM, कांग्रेस समेत सहयोगी पार्टियों के विधायक ले रहे शपथ

Spread the love
  • Related Posts

    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो दिल्ली पहुंचे, PM मोदी से करेंगे मुलाकात

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो 14 साल बाद कोलकाता पहुंचे। चार दिवसीय भारत दौरे के दौरान वह ऊर्जा, व्यापार, तकनीक और रक्षा सहयोग पर चर्चा करेंगे। दौरे में…


    Spread the love

    जनता को लूट रही सरकार’:- पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर कांग्रेस हमलावर, कहा- तेल कंपनियों के फायदे की चिंता

    Spread the love

    Spread the loveपिछले 10 दिन में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है। कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *