खड़े ट्रक में घुसी पुलिस की कार..दो की माैत, पांच घायल,राजस्थान से दबिश देकर लाैट रही थी टीम

Spread the love

 

गरा के फतेहपुरसीकरी क्षेत्र में रविवार सुबह पुलिस की कार हादसे का शिकार हो गई। जयपुर हाईवे पर कार खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में एक पुलिसकर्मी समेत दो लोगों की माैत हो गई। पांच लोग घायल हैं।

आगरा के थाना निबोहरा में दर्ज एक गुमशुदगी के मामले में पुलिस टीम सूरतगढ़, राजस्थान में दबिश देने गई थी। रविवार सुबह पांच बजे करीब टीम वापस लाैट रही थी। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में जयपुर हाईवे स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास कार खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे से चीखपुकार मच गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई।

 

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। हादसे में निबोहरा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल गौरव प्रताप सिंह एवं कार चालक देव पुत्र मंगल सिंह की मौके पर ही माैत हो गई। उपनिरीक्षक गौरव कुमार सहित पांच लोग घायल हो गए।


Spread the love
और पढ़े  निर्दयी मां- मासूम को पानी में डुबोकर मारा, फिर पत्थर से कुचला चेहरा,मौत की पुष्टि करने तक आई मां
  • Related Posts

    एक दुल्हन को लेने आ गए दो दूल्हे- बैंक्वेट हॉल के बाहर हो गया माहौल तनावपूर्ण, पुलिस आई तब जाकर हुआ ये फैसला

    Spread the love

    Spread the love   यूपी के अमरोहा शहर में रविवार को एक शादी समारोह उस वक्त चर्चा का विषय बन गया, जब एक ही दुल्हन के लिए दो अलग-अलग बरातें…


    Spread the love

    UP- अधिवक्ता का कत्ल: इस विवाद में हुई अधिवक्ता राजीव की हत्या, मिलकर तैयार की स्क्रिप्ट

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के मिर्जापुर में पूर्व प्रधान व अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू की शनिवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के दूसरे आरोपी की पहचान लंका पहड़ी निवासी…


    Spread the love