केंद्र सरकार से ITBP की जमीन उत्तराखंड सरकार को हस्तांतरित करने की मंजूरी मिली.

Spread the love

केंद्र सरकार ने देहरादून-मसूरी एरियल पैसेंजर रोपवे के लिए आईटीबीपी की जमीन उत्तराखंड सरकार को हस्तांतरित करने की मंजूदी दे दी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने आज बुधवार को कैबिनेट बैठक में देहरादून-मसूरी के बीच 5580 मीटर लंबे रोपवे सिस्टम के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की मसूरी में 1500 वर्ग मीटर भूमि को बाजार दरों पर सरकार को हस्तांतरित किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और विकास कार्यों को मजबूती मिलेगी। 

भारत सरकार की इस परियोजना को पीपीपी मोड के तहत विकसित किया जाएगा। इसके लोअर टर्मिनल की ऊंचाई 958.20 मीटर होगी और अपर टर्मिनल स्टेशन की ऊंचाई 1996 मीटर होगी। 258 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस रोपवे की यात्री वहन क्षमता एक तरफ से 1000 यात्री प्रति घंटा है। इस रोपवे के बनने के बाद राज्य के पर्यटन पर बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का एक बड़ा केंद्र होगा। यह विश्व के पांचवे सबसे लंबे मोनो-केबल डिटैचेबल पैसेंजर रोपवे में से एक होगा। इसके बनने से देहरादून से मसूरी की यात्रा का समय घटकर 20 मिनट हो जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- वन भूमि पर बसे हजारों परिवार, वर्षों से राजस्व गांव बनाने की हो रही मांग, कई तरह की दिक्कतें
  • Related Posts

    कुदरत का कहर: उत्तराखंड में 91 सड़कें बंद, कश्मीर में क्लाउडबर्स्ट, हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट

    Spread the love

    Spread the love उत्तर भारत के पहाड़ी राज्य इस समय मानसून और प्राकृतिक आपदाओं की दोहरी मार झेल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर (घाटी) में भारी बारिश, भूस्खलन…


    Spread the love

    देहरादून- बच्चे ने चॉकलेट खाकर रैपर जमीन पर फेंका, आगबबूला हुई महिला सफाईकर्मी, दी धमकी-जान से मार दूंगी

    Spread the love

    Spread the loveदून अस्पताल में उपचार के लिए आई एक महिला के बच्चे ने जमीन पर रैपर फेंक दिया तो महिला सफाईकर्मी ने उसे जान से मारने की धमकी दे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *