उत्तर प्रदेश -शराब कांड : अलीगढ़ अब युवा में भी फूटा जहरीला बम, 9 भट्ठा मजदूरों की मौत, 7 दिन में अब तक 98 लोगों की हो चुकी है मृत्यु। देखे हमारी रिपोर्ट

Spread the love

यूपी – अलीगढ़ जिले में जहरीली शराब ने सातवें दिन गुरुवार को फिर कहर बरपाया है। जवां क्षेत्र में गंग नहर की पटरी पर किसी शराब तस्कर द्वारा फेंकी गई जहरीली शराब पीने से एक ईंट-भट्ठा के नौ श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन की हालत नाजुक बनी हुई है। सातवें दिन कुल 10 मौतें हुईं। 9 मौतें जवां क्षेत्र में भट्ठा श्रमिकों की हुई हैं जबकि पिसावा के एक व्यक्ति की मौत नोएडा में हुई। मौतों का कुल आंकड़ा 99 तक जा पहुंचा है। 

सभी लोगो का जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। मध्य रात्रि हुए घटनाक्रम की खबर पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पहुंची टीमों ने इन सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में अज्ञात शराब तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको चिह्नित करने का काम किया जा रहा है। 

अब तक शराब से 99 मौतों के बाद डीएम ने कहा कि जिले में अब कहीं इस तरह की पुनरावृत्ति हुई तो एसडीएम-सीओ जिम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह घटनाक्रम जवां क्षेत्र के रोहेरा भट्ठा पर रहकर ईंट पथाई का काम कर रहे बिहार के श्रमिकों के साथ हुआ। बताया गया कि शराब बुधवार रात नौ बजे पी गई थी। 11 बजे से लोग बीमार पड़ने लगे। हायतौबा के बीच एक बजे पुलिस को खबर मिली तो थाना पुलिस, एसडीएम व एंबुलेंस आदि मौके पर पहुंचीं।


Spread the love
और पढ़े  सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलमबदी का निधन, 92 साल की उम्र में कहा अलविदा, आजमगढ़ की इस सीट से 5 बार जीते
  • Related Posts

    Naukri 2026: UP में 62 हजार सरकारी नौकरियों की तैयारी, TGT-PGT समेत कई भर्तियां जल्द

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग वर्ष 2026 में भर्तियां करने जा रहे हैं। दिसंबर तक लगभग 62 हजार युवाओं को नौकरी मिलने…


    Spread the love

    बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-यूपी-पंजाब में कई ठिकानों पर ED की छापेमारी, 450 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी का मामला

    Spread the love

    Spread the loveप्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यूपी के बुलंदशहर, दिल्ली और पंजाब में एक साथ कई ठिकानों पर छापा मारा। यह कार्रवाई करीब 450…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *