उत्तर प्रदेश -शराब कांड : अलीगढ़ अब युवा में भी फूटा जहरीला बम, 9 भट्ठा मजदूरों की मौत, 7 दिन में अब तक 98 लोगों की हो चुकी है मृत्यु। देखे हमारी रिपोर्ट

यूपी – अलीगढ़ जिले में जहरीली शराब ने सातवें दिन गुरुवार को फिर कहर बरपाया है। जवां क्षेत्र में गंग नहर की पटरी पर किसी शराब तस्कर द्वारा फेंकी गई जहरीली शराब पीने से एक ईंट-भट्ठा के नौ श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन की हालत नाजुक बनी हुई है। सातवें दिन कुल 10 मौतें हुईं। 9 मौतें जवां क्षेत्र में भट्ठा श्रमिकों की हुई हैं जबकि पिसावा के एक व्यक्ति की मौत नोएडा में हुई। मौतों का कुल आंकड़ा 99 तक जा पहुंचा है। 

सभी लोगो का जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। मध्य रात्रि हुए घटनाक्रम की खबर पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पहुंची टीमों ने इन सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में अज्ञात शराब तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको चिह्नित करने का काम किया जा रहा है। 

अब तक शराब से 99 मौतों के बाद डीएम ने कहा कि जिले में अब कहीं इस तरह की पुनरावृत्ति हुई तो एसडीएम-सीओ जिम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह घटनाक्रम जवां क्षेत्र के रोहेरा भट्ठा पर रहकर ईंट पथाई का काम कर रहे बिहार के श्रमिकों के साथ हुआ। बताया गया कि शराब बुधवार रात नौ बजे पी गई थी। 11 बजे से लोग बीमार पड़ने लगे। हायतौबा के बीच एक बजे पुलिस को खबर मिली तो थाना पुलिस, एसडीएम व एंबुलेंस आदि मौके पर पहुंचीं।

और पढ़े  केजीएमयू में धर्मांतरण का खुलासा: डॉ. अनीस ने 19 युवतियों से किया दुष्कर्म, वीसी के सचिव भी जांच के घेरे में
  • Related Posts

    अयोध्या में दीपोत्सव की धूम- भगवान राम की नगरी में आस्था का सैलाब, निकली भव्य शोभायात्रा

    अयोध्या में दीपोत्सव की धूम है। इस अवसर पर रामनगरी में आस्था का सैलाब उमड़ा है। साकेत महाविद्यालय से रामकथा पार्क तक भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। इसमें रामायण…

    देहरादूनमंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार: जेल में ही मनेगी साहू की दिवाली, प्रेस कॉन्फ्रेंस में होंगे कई अहम खुलासे

    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। साहू की दीवाली अब जेल में ही मनेगी। आज दोपहर देहरादून पुलिस मामले में प्रेस कांफ्रेंस…