उत्तर प्रदेश वामा सारथी पुलिस परिवार वेलफेयर एसोसिएशन वामा सारथी की अध्यक्ष व डीजीपी मुकुल गोयल की पत्नी सोनिया गोयल अयोध्या पहुँची।

Spread the love

उत्तर प्रदेश वामा सारथी पुलिस परिवार वेलफेयर एसोसिएशन वामा सारथी की अध्यक्ष व डीजीपी मुकुल गोयल की पत्नी सोनिया गोयल आज अयोध्या पहुँची।जहाँ उन्होंने पुलिस लाइन परिसर में पुलिस परिवार के बच्चों को खेलने कूदने व मनोरंजन के लिए बाल सदन वाटिका,पुलिस परिवार के लोगो को सस्ते दर पर सामान उपलब्ध हो सके इसके लिए सब्सिडियरी कैंटीन व महिला कर्मचारियों के लिए थाना कोतवाली नगर व पुलिस लाइन परिसर में महिला प्रसाधन का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद पुलिस लाइन सभागार में पुलिस परिवार के संम्बन्ध मे गोष्ठी व समारोह का आयोजन किया गया। वामा सारथी की मुख्य अतिथि सोनिया गोयल को बुकें व वृक्ष भेंट कर स्वागत व सम्मान किया गया।इस अवसर पर एसएसपी शैलेश पांडेय के द्वारा वामा सारथी की पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि बहुत ही सफल आयोजन के लिए बधाइयां दी गई। वामा सारथी पुलिस परिवार के सदस्यों के कल्याण के लिए प्रदेश स्तर पर कार्य करती है। जिसमें बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा, कैरियर गाइडेंस आदि बिंदुओं पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।इस कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक,अयोध्या परिक्षेत्र डा0 श्री संजीव गुप्ता,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,अयोध्या श्री शैलेष कुमार पाण्डेय,पुलिस अधीक्षक,ग्रामीण श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह,सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री पलाश बंसल सहित अन्य अधिकारी,कर्मचारीगण मौजूद रहें।


Spread the love
और पढ़े  जिस्मफरोशी का खुलासा-: होटल के 10 कमरों में लगे थे ‘हिडन कैमरे’, बेचता था कपल्स के अश्लील वीडियो
  • Related Posts

    13 लाख वाहनों के ट्रैफिक चालान माफ, UP सरकार के अध्यादेश पर सुप्रीम कोर्ट असंतुष्ट, जानें…

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश सरकार ने वर्ष 2023 में एक कानून बनाकर 1 जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2021 के बीच के लाखों लंबित यातायात मामलों को स्वतः समाप्त कर दिया।…


    Spread the love

    दशकों पुराना ‘अटूट बंधन’ एक झटके में लहूलुहान-: 80 साल के पति ने की 72 वर्षीय पत्नी की हत्या, खुद पहुंचा थाने

    Spread the love

    Spread the loveगाजियाबाद के मुरादनगर के रावली कला गांव में शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 80 वर्षीय एक बुजुर्ग ने अपनी 72 वर्षीय पत्नी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *