उत्तर प्रदेश में इस साल होने वाले विधान सभा चुनावों की तारीख नजदीक आ रही है. ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर गोरखपुर के मुसलमानों की राय काफी पॉजिटिव नजर आ रही है.

Spread the love

गोरखपुर:-
उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव की तारीख धीरे-धीरे नजदीक आ रही है. यहां पर स्थित गोरखपुर सीट बेहद महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ये गण सीएम सीएम योगी आदित्यनाथ का है. यहां मुस्लिम लोग भी सीएम के कार्य से काफी प्रभावित हैं. वहीं पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर जमकर बरस रहे हैं. तो आइए चुनाव से पहले जानते हैं कि गोरखपुर के मुस्लिमों का क्या मूड है.
गोरखपुर के मुस्लिम लोगों का कहना है कि सीएम योगी जी ने उनका साथ हमेशा दिया है. उनके साथ कभी अन्याय नहीं होने दिया. साथ ही कहा हम लोग महाराज जी को बचपन से जानते हैं. एक बार हमारे मस्जिद का मामला था, किसी ने उस जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की, तब हम उनके अदालत में गए. महाराज जी ने सीधे DM को कहा कि ये गलत है इनको न्याय दिलवाएं, नहीं तो मैं खुद यहां धरने पर आकर बैठ जाऊंगा. फिर हमें न्याय मिला’. उन्होंने कहा कि जो योगी जी को नजदीक से जानेगा, वो सच्चाई जानेगा. दूर वाले लोगों को उनके बारे में पता ही नहीं है. हम लोग कोई भी मामला हो गोरखपुर ही नहीं आसपास के मुस्लिम लोग भी उनकी अदालत में आते हैं और उनको न्याय मिलता है.’
पूर्व सीएम अखिलेश पर लगाए कई आरोप
इसके साथ ही पूर्व सीएम अखिलेश पर हमला बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी और अखिलेश सिर्फ मुसलमानों का इस्तेमाल करते हैं. अखिलेश में हिम्मत हो तो गोरखपुर में आकर चुनाव लड़ लें. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अखिलेश ने CAA और NRC के मुद्दे पर हमारा कभी साथ नहीं दिया. सिर्फ़ ट्वीट करते रहते थे.
वहीं मुस्लिमों ने योगी की तारीफ करते हुए कहा कि बाबा जी हिंदू मुस्लिम नहीं देखते हैं, जो सही वो उसका साथ देते हैं. गोरखपुर में 50 साल में जो काम नहीं हुआ वो 5 साल में हुआ है. अखिलेश जी का हाल खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे वाला हाल है. योगी जी यूपी के 403 में से कहीं से लड़ेंगे तो जीतेंगे. अखिलेश के कहने से कुछ नहीं होता. साथ ही कहा,’ हमें कभी परेशान नहीं किया गया. जब भी यहां से गुजरते हैं वो हमें देखकर वेब ऑफ करते हैं. पश्चिम के मुस्लिम यहां आकर देख लें कि क्या किया है बाबा ने. इन लोगों ने कहा कि पश्चिम के लोगों से गुजारिश है कि यहां आकर देखे कि बाबा कैसे न्याय करते हैं. जब वो लोग योगी जी के करीब आएंगे तो पता चलेगा कि बाबा कैसे हैं. 5 साल में आप देखिए कि एक भी दंगा नहीं हुआ और अखिलेश के राज में दंगा होता था. अखिलेश सरकार में दंगाइयों को बचाया जाता था. योगी जी ने तो पुलिस वालों तक के खिलाफ करवाई की है. मुसलमानों को अपने मन से ये बात निकाल देनी चाहिए कि बीजपी उनके खिलाफ है

और पढ़े  दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसी, आईं दरारें, अप्रैल में किया था PM मोदी ने लोकार्पण

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या: राम मंदिर में फिर बढ़ा सोने-चांदी का चढ़ावा, 10 दिन में मिला इतना सोना और चांदी

    Spread the love

    Spread the loveश्रीराम जन्मभूमि मंदिर में एक बार फिर सोने और चांदी के चढ़ावे में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पिछले 10 दिनों…


    Spread the love

    भाला फेंक में नीरज चोपड़ा को रजत, कांस्य पदक भी भारत की झोली में, श्रीलंका ने जीता स्वर्ण पदक

    Spread the love

    Spread the loveस्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आज भाला फेंक स्पर्धा का फाइनल मुकाबला हुआ। ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीत चुके स्टार एथलीट नीरज…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *