उत्तर प्रदेश : प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला 12वीं तक के सभी स्कूल 10 मई तक बंद, ऑनलाइन क्लास पर भी लगी रोक.

Spread the love

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूलों में 10 मई तक छुट्टी रखने के आदेश जारी किया है। इस दौरान कोचिंग संस्थाएं भी बंद रहेंगी। वहीं ऑनलाइन कक्षाएं भी स्थगित रखी जाएंगी। साथ ही आदेश में शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक के साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश में कहा गया है कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान औद्योगिक गतिविधियां यथावत संचालित होती रहें। टीकाकरण के लिए आवागमन करने वालों को भी छूट दी जाएगी। इसके अलावा केवल आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। आवश्यकतानुसार पास जारी किया जा सकता है।मरीजों के परिजनों को हर दिन उनके मरीज के स्वास्थ्य की जानकारी जरूर दी जाए। सभी सरकारी और निजी अस्पताल में यह व्यवस्था प्रभावी ढंग से लागू की जाए। मुख्य सचिव कार्यालय इस व्यवस्था की समीक्षा करें।


Spread the love
और पढ़े  LPG का हाल: ब्लैक में 5 हजार का मिल रहा घरेलू LPG सिलिंडर, डिलीवरी से पहले आ गया मैसेज! पड़ताल में खुलासा
  • Related Posts

    अयोध्या- श्रीमद्भागवत कथा में सुदामा चरित्र का मार्मिक वर्णन, सच्ची मित्रता और भक्ति का दिया संदेश।

    Spread the love

    Spread the love     गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के आवास राजेपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण महायज्ञ के अंतिम दिन कथा व्यास पंडित ज्ञान चंद्र द्विवेदी ने भगवान श्रीकृष्ण और…


    Spread the love

    मथुरा हिंसा- फरसे वाले बाबा के अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़, DM ने की बड़ी घोषणा, ट्रक चालक की मौत

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा के छाता में बाबा चंद्रशेखर की मौत के बाद भड़की भीड़ ने दिल्ली हाईवे जाम कर पथराव किया, जिससे दहशत का माहौल बन गया। पुलिस के प्रयासों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *