उत्तर प्रदेश : पंचायत चुनाव की मतगणना कल ही होगी, सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी… विजय जुलूस पर सख्त पाबंदी.

Spread the love

पंचायत चुनाव मतगणना रोके जाने हेतु माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए यूपी सरकार की वकील एवं राज्य चुनाव आयोग का पक्ष सुनने के बाद उत्तर प्रदेश में कल होने वाली पंचायत चुनाव की मतगणना कराए जाने को मंजूरी दे दी।कोर्ट ने कहा कि हमने राज्य चुनाव आयोग की तरफ से रखी गई बातों को नोट किया। हम इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश में दखल की जरूरत नहीं समझते।कोर्ट ने कहा कि जो प्रोटोकॉल हमारे सामने रखा गया, उसका पूरी तरह पालन हो। मतगणना केंद्र के बाहर सख्त कर्फ्यू हो और कोई विजय रैली न निकाली जाए”।
इससे पूर्व राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से कोर्ट को बताया गया कि हमने दो आदेश जारी किए हैं। ‘यह पूरी तरह से केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देशों पर आधारित है’। ‘काउंटिंग में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क अनिवार्य किया गया है।सुनवाई शुरू होने पर पहले सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि क्यों न काउंटिंग दो हफ्ते के लिए टाल दी जाए, जीवन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि जब चुनाव शुरू हुए थे तो दूसरी लहर नहीं थी। यह भयंकर आपदा है हम सब सामना कर रहे हैं।
यूपी सरकार की ओर से एएसजी ऐश्वर्या भाटी ने कहा कि बहुत सोच समझकर मतगणना कराने का फैसला लिया गया है, कोविड गाइडलाइंस के अमल के साथ मतगणना को संपन्न कराया जाएगा। मतगणना रविवार को होनी है उस दिन यूपी में कर्फ्यू है, लिहाजा हमें पूरी उम्मीद है कि हालात नहीं बिगड़ेंगे। मतगणना केंद्र के बाहर स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। परिणाम लाउडस्पीकर से बताएं जायेंगे। इसके बाद जस्टिस ऋषिकेश राय एवं जस्टिस खानविलकर की खंडपीठ ने कोविड नियमों के पूर्ण रूप से पालन करते हुए मतगणना कराए जाने की मंजूरी दे दी।

और पढ़े  सास-साले की हत्या करने का आरोपी अफसर खां पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 2 सिपाही घायल

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- श्रीमद्भागवत कथा में सुदामा चरित्र का मार्मिक वर्णन, सच्ची मित्रता और भक्ति का दिया संदेश।

    Spread the love

    Spread the love     गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के आवास राजेपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण महायज्ञ के अंतिम दिन कथा व्यास पंडित ज्ञान चंद्र द्विवेदी ने भगवान श्रीकृष्ण और…


    Spread the love

    मथुरा हिंसा- फरसे वाले बाबा के अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़, DM ने की बड़ी घोषणा, ट्रक चालक की मौत

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा के छाता में बाबा चंद्रशेखर की मौत के बाद भड़की भीड़ ने दिल्ली हाईवे जाम कर पथराव किया, जिससे दहशत का माहौल बन गया। पुलिस के प्रयासों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *