उत्तराखंड : 8 किलो चरस के साथ 2 सिपाही समेत चार युवक गिरफ्तार, नौकरी से हुए बर्खास्त।

Spread the love

पिथौरागढ़ पुलिस लाइन में तैनात दो पुलिस कर्मियों समेत चार लोगों को ऊधमसिंह नगर पुलिस ने आठ किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी चंपावत में तैनात एक सिपाही से चरस लेकर अलग-अलग निजी कारों से ऊधमसिंह नगर आए थे। किच्छा में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चारों को पकड़ लिया।

एसएसपी ने मामले का खुलासा करने वाली टीम को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। उधर, पिथौरागढ़ एसपी सुखबीर सिंह ने दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है और विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं।

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा है कि पिथौरागढ़ पुलिस के दोनों कर्मियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाएगा। भविष्य में भी यदि कोई पुलिसकर्मी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसे पुलिस बल से निष्कासित कर दिया जाएगा।

शनिवार को ऊधमसिंह नगर एसएसपी डीएस कुंवर ने पुलिस कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सितारगंज सीओ वीर सिंह टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच चरस तस्करी की सूचना मिलने पर टीम के साथ वीर सिंह लालपुर मजार की पुलिया पहुंचे और वहां पर खड़ी दोनों कारों की घेराबंदी कर ली।

कार होंडा अमेज से दो आरोपी विपुल शैल निवासी आदर्श कॉलोनी खटीमा व पीयूष खड़ायत निवासी टिकरी खटीमा को 1.094 किलो ग्राम चरस और दूसरी कार वैगनआर से प्रभात सिंह बिष्ट निवासी अमाऊ खटीमा व दीपक पांडे निवासी खेतीखान थाना लोहाघाट चंपावत को 8.008 किलो ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी दीपक पांडे और प्रभात सिंह बिष्ट ने बताया कि वे पिथौरागढ़ पुलिस लाइन में सिपाही हैं। वहीं विपुल और पीयूष दिल्ली में एमआर हैं। आरोपियों ने बताया कि वे चंपावत में तैनात एक सिपाही से चरस लेकर ऊधमसिंह नगर में बेचने आ रहे थे।

और पढ़े  हल्द्वानी- VVIP मूवमेंट से पहले 50 संदिग्धों पर कार्रवाई

जिस सिपाही से चरस लाने की बात सामने आई है, वह पहले भी चरस तस्करी में पकड़ा जा चुका है। टीम में किच्छा कोतवाल चंद्रमोहन सिंह, दरोगा राजेश पांडे, सतेंद्र बुटोला, कांस्टेबल शंकर बिष्ट, त्रिलोक पांडे, प्रवेश गुप्ता, अर्जुन पाल मौजूद रहे। पिथौरागढ़ पुलिस के मुताबिक दोनों पुलिस कर्मी छुट्टी पर चल रहे थे।


Spread the love
  • Related Posts

    चमोली- आंचल के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का ताज

    Spread the love

    Spread the loveचमोली जिले के किरुली गांव निवासी आंचल फरस्वाण फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड चुनी गई हैं। वह मुंबई में होने वाले फेमिना मिस इंडिया में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।…


    Spread the love

    देहरादून: 10 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न में 65 साल का आटा चक्की संचालक गिरफ्तार, मां ने की थी शिकायत

    Spread the love

    Spread the love     सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में 65 वर्षीय आटा चक्की (घराट) संचालक को 10 वर्ष की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *