19 छात्र बने भारतीय सेना में अफसर, सभी छात्र सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के ।

नैनीताल/ भवाली
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में होने वाली पासिंग आउट परेड में 341 सैन्य अफसर सेना में शामिल हुए। इनमें 19 जेंटलमैन कैडेट्स सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के भूतपूर्व छात्र हैं, जिनमें अविनाश यादव 2014 में, मोहित भट्ट, भगत सिंह 2015, अजय मिश्रा और अंकित बडोनी 2016 में विद्यालय से पास आउट हुए हैं।

इनके अलावा मनोज बोरा, नवीन पंत, यश चौधरी, अनुज चौधरी, राजेंद्र आर्या, यथार्थ अग्रवाल, पार्थ भट्ट, भरत फर्स्वाण, कार्तिकेय गुप्ता, आयुष चौधरी, अनंत पांडे, संगम त्यागी, जगमोहन सिंह और देवेश जोशी 2017 में विद्यालय से पास आउट हुए हैं।

परेड में चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर डोगराई कंपनी को मिला, जिसे कंपनी की ओर से विद्यालय के पूर्व छात्र रहे अंकित बडोनी ने ग्रहण किया। सभी अधिकारी अब देश सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विद्यालय के छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्या कर्नल डॉ. स्मिता मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी विंग कमांडर एम प्रेम कुमार, उप प्रधानाचार्य स्क्वॉड्रन लीडर टी रमेशकुमार, जीएस जोशी ने छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं।

और पढ़े  नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता
  • Related Posts

    मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की

    उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति बरेली निवासी भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों के…

    देवकुंज: छोड़ी पुरानी पहचान…नई उम्मीदों के साथ नया नाम, ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से अपनाया

    पर्वतीय क्षेत्रों से लगातार हो रहे पलायन के दौर के बीच गरुड़ विकासखंड के जिजोली गांव से एक बेहद सकारात्मक और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। वीरान होने की कगार…