उत्तराखंड : राज्य में आज 38 कोरोना के नए मामले, वही एक मरीज की हुई मौत ।

Spread the love

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में कोरोना के 38 नए संक्रमित मरीज आए हैं। जबकि एक मरीज की मौत हुई है। वहीं 16 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। अब प्रदेश में 356 एक्टिव केस हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को 13392 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, चमोली में दो, देहरादून में 11, हरिद्वार में दो, नैनीताल में तीन, पौड़ी गढ़वाल में 18, पिथौरागढ़ में दो संक्रमित मरीज मिले हैं। अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है। दूसरी ओर, सोमवार को एचएनबी बेस हॉस्पिटल श्रीनगर में कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हुई। प्रदेश में अब तक 7381 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- प्रदेश के 19 लाख मतदाताओं को चुनाव आयोग भेजेगा नोटिस, घबराएं नहीं, बीएलओ के जरिए भी होगा काम आसान
  • Related Posts

    आना मना है: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर नहीं होगी कांवड़ यात्रा, जरूरी इंतजाम करने के लिए राज्यों में सहमति

    Spread the love

    Spread the loveकुछ ही दिनों में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को देखते हुए उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने शुक्रवार को घोषणा की कि कांवड़ यात्रियों के लिए…


    Spread the love

    देहरादून : अग्निवीरों के लिए बनेगी स्पेशल सेल, 4 साल की सेवा के बाद रोजगार की जिम्मेदारी उठाएगी सरकार

    Spread the love

    Spread the loveधामी सरकार चार साल की सेवा के बाद रिटायर हो रहे अग्निवीरों के लिए विशेष सेल का गठन करेगी। इस सेल के जरिये राज्य के सभी पूर्व अग्निवीरों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *