उत्तराखंड : युवा नेता सुखचैन सिंह के घर पहुंचे राकेश टिकैत, 5 राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर कहीं ये बात

Spread the love

किसान नेता राकेश टिकैत गुरुवार को उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के लालपुर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने युवा किसान सुखचैन सिंह के निधन पर शोक जताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगले साल पांच राज्यों के चुनाव को लेकर सितंबर महीने में किसान बैठक करेंगे । बता दें कि सितारगंज क्षेत्र के युवा किसान नेता सुखचैन सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। इससे क्षेत्र किसानों में शोक की लहर दौड़ गई। सिंह पांच जून को ही गाजीपुर बॉर्डर में चल रहे आंदोलन में भागीदारी करने गए थे और दो दिन तक आंदोलन में शिरकत करने के बाद खेती करने के लिए घर लौटे थे।सितारगंज से सटे लालपुर गांव निवासी गुरसेवक सिंह महार ने बताया कि उनके भाई संयुक्त किसान मोर्चा के युवा नेता सुखचैन सिंह (38) अपने खेत पर गए थे। अचानक मोटर से करंट फैल गया। परिजनों ने उन्हें करंट लगने का आभास होने पर तत्काल तार खींच दी।

सुखचैन खुद को स्वस्थ महसूस करते हुए पाठ करने लगे। करीब दस मिनट बाद उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया। सुखचैन सिंह सामाजिक कार्यों के अलावा धार्मिक कार्यों में भी बढ़चढ़ कर भागीदारी लेते थे। धान क्रय की मांग पर सितारगंज मंडी में चले अनशन में भी उन्होंने शिरकत की थी। तीन माह तक गाजीपुर बार्डर में किसानों के साथ आंदोलन भी किया।

उनकी अंतिम यात्रा में विधायक सौरभ बहुगुणा, कांग्रेस प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह, पलविंदर सिंह औलख, सहकारी गन्ना विकास समिति के पूर्व चेयरमैन उपकार सिंह बल, पूर्व राज्यमंत्री कमल जिंदल, साहब सिंह, भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष गुरसाहब सिंह, जसविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह भुल्लर आदि मौजूद थे।

और पढ़े  हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड हाईकोर्ट-हल्द्वानी में ओके होटल के अवैध हिस्से को 4 सप्ताह के भीतर हटाने के निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने ओके होटल हल्द्वानी की सुधार याचिका का निस्तारण करते हुए आदेश दिया है कि होटल के अवैध निर्माण या अतिक्रमण की पैमाइश सड़क के केंद्र…


    Spread the love

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *