लालकुआं/मोटहल्दु : एएनएम सेंटर का अचानक गिरा पंखा , एएनएम घायल

प्राथमिक विद्यालय मोटाहल्दू में वैक्सीनेशन कार्य कर रही एएनएम के सिर पर पंखा गिरने से वह चोटिल हो गई। इस दौरान वैक्सीनेशन वैक्सीनेशन का कार्य आधा घंटे तक बाधित रहा। प्राथमिक विद्यालय मोटाहल्दू में इन दिनों वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है। गुरुवार दोपहर लगभग साढे 12 बजे एएनएम अंशी शाह वैक्सीनेशन सेंटर में लोगों को वैक्सीन लगा रही थी। इसी दौरान कक्ष की छत में लगा पंखा चलते चलते अचानक उनके सर पर गिर पड़ा। पंखा सिर में लगते ही एएनएम गश खाकर गिर पड़ी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ हरीश चंद्र पांडे ने कहा कि चोटिल हुई एएनएम का प्राथमिक उपचार कर उनको अन्य टेस्ट कराने के लिए हल्द्वानी भेजा गया है। दोपहर बाद दूसरी एएनएम से वैक्सीनेशन का कार्य शुरू कराया गया।

और पढ़े  उत्तराखंड: उत्तरकाशी में 136 पर्वतारोही फंसे, बागेश्वर में 43 को रोका, 8 हेलीकॉप्टरों से आज होगा रेस्क्यू
  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को…