उत्तराखंड : यहां 560 लोग 1 एक ही नाम फुरकान से जाने जाते है, और दूसरे गांव में तो सभी लोगों की उम्र 22 साल है. देखिए हमारी खबर में क्या है आखिर माजरा…..

Spread the love

रुड़की में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पांडुलिपि से तैयार की गई वोटर लिस्ट में ऐसी-ऐसी खामियां सामने आ रही हैं कि हर कोई हैरान है। कहीं अंकित को अंकिता कर दिया तो कहीं दिशा कुमारी को शादी कुमार बना दिया गया। यही नहीं, सफरपुर गांव में एक वार्ड की वोटर लिस्ट में फुरकान नाम के ही 560 लोग दिखाए गए हैं जबकि एक अन्य गांव में बड़ों से लेकर बुजुर्ग तक सभी की आयु 22 साल लिखी गई है। हरिद्वार जिले में कोरोना की दूसरी लहर से पहले ही मार्च में बीएलओ ने वोटर लिस्ट के लिए गांवों में पांडुलिपि तैयार कर दी थी। इसके बाद पांडुलिपि से वोटर लिस्ट तैयार कर उसे प्रकाशित करवा दिया गया था। इस दौरान सब कुछ ठीक चलता रहा, लेकिन वोटर लिस्ट छपकर जनता के बीच पहुंची तो बड़ी हैरान करने वाली थी।

कई जगह एक नाम सैकड़ों बार रिपीट हैं तो किसी गांव में हर व्यक्ति को एक ही आयु का दिखाया गया है। वोटर लिस्ट के अनुसार, सफरपुर गांव में फुरकान नाम के ही 560 लोग दर्शाए गए हैं। सलेमपुर में एक वार्ड में जितने भी लोग थे सबकी आयु 22 साल दिखाई गई है। यहीं नहीं, वोटर लिस्ट में महिला को पुरुष और पुरुषों को महिला बना दिया गया है। एक युवती का नाम दिशा कुमारी है, उसे शादी कुमार कर दिया गया।

इसके अलावा रामपाल को रामलाल, अमित को अमिता करने समेत अनेक उदाहरण है। हालांकि, कुछ लिस्ट को ग्रामीणों के बीच प्रकाशित करने से पहले ही देहरादून पहुंचकर दुरुस्त करवा दिया गया था जबकि कुछ खामियां जनता के पास आ गईं, उन्हें अब ठीक कराना होगा। एडीओ पंचायत बिजेंद्र सैनी ने बताया कि देहरादून से आई वोटर लिस्ट में जो बड़ी खामियां थीं, उन्हें ठीक करवा दिया था। जबकि, कुछ खामियां जनता की आपत्तियां आने के बाद सामने आईं, उन्हें भी दुरुस्त कराया जाएगा

और पढ़े  देहरादून- वीकेंड पर उमड़ी भीड़, लच्छीवाला टोल प्लाजा पर लग रहा लंबा जाम, यात्री परेशान

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी: शीशे से काली फिल्म उतारने के विरोध में महिला एसआई को कुचलने की कोशिश, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

    Spread the love

    Spread the love   हल्द्वानी के नैनीताल रोड पर तिकोनिया चौराहा के पास रविवार रात खड़ी संदिग्ध सफारी कार के शीशे पर लगे काली फिल्म को उतारते समय चालक ने महिला…


    Spread the love

    पौड़ी-  पौड़ी का कार्यकाल सदैव रहेगा यादगार, समन्वय और सरलता से ही मिलती है सफलता: मुख्य विकास अधिकारी

    Spread the love

    Spread the love       मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत को विदाई, अधिकारियों ने सराहा सरल व्यक्तित्व एवं समाधानोन्मुख कार्यशैली जनपद के मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत का संभागीय…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *