उत्तराखंड : मॉर्निंग वॉक पर निकले गार्ड को ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौत ।

Spread the love

अल्मोड़ा के चौखुटिया में भारतीय स्टेट बैंक के गार्ड हादसे का शिकार हो गए। हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक का परिवार देहरादून में रहता है। परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है। जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह भारतीय स्टेट बैंक चौखुटिया के गार्ड महेंद्र सिंह थापा (45) पुत्र किसन सिंह थापा की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हाे गई। वह सुबह की सैर पर निकले थे। ग्राम पंचायत जमणियां के निकट सुबह साढ़े पांच बजे यह हादसा हुआ। राजस्व उप निरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है l देहरादून में रहने वाले मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है l सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक को मेहलचोरी में पकड़ लिया गया है l


Spread the love
और पढ़े  ऊधमसिंह नगर- किरायेदार बनकर छिप रहे अपराधी, सत्यापन में लापरवाही बनी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *