उत्तराखंड : मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, कई बड़े फैसले होने की उम्मीद ।

Spread the love

उत्तराखंड प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार को आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में यह बैठक होगी। यह बैठक शाम पांच बजे होगी। बैठक में बड़े फैसले होने की संभावना है। प्रदेश में वाहनों की पार्किंग का बड़ा झंझट खत्म होने जा रहा है। सरकार नई पार्किंग नीति लाने की तैयारी में है। इस पर जनता व टाउन प्लानिंग विभाग से फीडबैक ले लिया गया है। शहरी विकास विभाग इसे  कैबिनेट में ला सकता है।हर साल पार्किंग की मुसीबत और लगातार बढ़ते जा रहे वाहनों और पर्यटकों के बोझ को देखते हुए सरकार ने दो साल पहले पार्किंग नीति लाने की घोषणा की थी। इस नीति का ड्राफ्ट तैयार करने के बाद विभाग ने इस पर जनता और टाउन प्लानिंग विभाग के सुझाव ले लिए हैं। नीति लगभग फाइनल हो चुकी है जो कि कैबिनेट में लाई जा सकती है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- BJP महिला मोर्चा का एलान, 3 दिन प्रदेशभर में विपक्षी दलों का किया जाएगा पुतला दहन
  • Related Posts

    बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: हरिद्वार जा रही तीर्थयात्रियों की बस सड़क पर पलटी, 27 लोग थे सवार

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ हाईवे पर चारधाम यात्रा से लौट रहे यात्रियों की एक बस रविवार शाम मुनिकीरेती थाना अंतर्गत शिवपुरी क्षेत्र में हाईवे पर पलट गई। हादसा शिवपुरी के पास कलथरी…


    Spread the love

    देहादून पहुंचे सिंगर कुमार सानू, एयरपोर्ट पर फैंस ने खिंचाए फोटो, ग्राफिक एरा में होगा शो

    Spread the love

    Spread the loveहिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध गायक कलाकार कुमार सानू कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज देहरादून पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर उन्हें देख फैंस ने उन्हें घेर लिया।एयरपोर्ट से वह देहरादून…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *