उत्तराखंड / मंगलौर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का फूंका पुतला..

Spread the love

इस बार उत्तराखंड प्रदेश में भाजपा सरकार के लिए विधानसभा चुनाव की राह आसान होती नजर नही आ रही है। किसानों के बाद अब सैनी समाज के लोग भी भाजपा का विरोध करते नजर आरहे है। मंगलौर गुड़ मंडी में सैनी समाज के लोगो ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व रुड़की के भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा का पुतले कि अर्थी निकालकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। वर्तमान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और तत्कालीन कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने मृतकों के परिवार वालों को ढाई-ढाई लाख रुपये का मुआवजा देने की बात कही थी, जो मृतकों के परिवार वालों को अभीतक नहीं मिला है। साल 2017 में रुड़की कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर निवासी इन्द्र सिंह सैनी व मेघराज की बेलड़ी स्थित फैक्ट्री में हत्या कर दी गई थी। जो रिश्ते में चाचा भतीजे थे, हत्या के बाद मदन कौशिक पीड़ित परिवारों से मिले थे और फिर दोनों परिवारों को ढाई-ढाई लाख रूपये का मुआवजा देने का एलान किया था, लेकिन अभी तक मुआवजा नहीं मिल पाया है। इसी बात से नाराज सैनी समाज के लोगो के द्वारा मदन कौशिक का पुतला दहन किया गया है। सैनी समाज की मांग है की जल्द ही सरकार पीड़ित परिवारों को मुआवजा दे नहीं तो सैनी समाज हर गाँव में धरना प्रदर्शन करता रहेगा।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: BJP की विधानसभा कोर कमेटियां तय करेंगी जिताऊ प्रत्याशियों के नाम, पहली बार कमेटी का किया गठन
  • Related Posts

    देहरादून: BJP-कांग्रेस में टिकट पाने की दौड़ में कई चेहरे, पुरानों पर भरोसा या नए पर खेला जाएगा दांव

    Spread the love

    Spread the loveभाजपा का गढ़ मानी जाने वाली डोईवाला विधानसभा में बृजभूषण गैरोला विधायक हैं लेकिन यहां की विरासत संभालने के लिए भाजपा के कई दावेदार मैदान में जोर आजमाइश…


    Spread the love

    देहरादून: पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, प्रशासन और निहंगों के बीच सकारात्मक वार्ता, बढ़ाई सुरक्षा

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब से हिमाचल के रास्ते उत्तराखंड आने की कोशिश कर रहे निहंग सिख समुदाय को लेकर पांवटा साहिब सीमा पर शुक्रवार को हालात तरह सामान्य रहे। प्रशासन और…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *