उत्तराखंड : भाजपा कोर ग्रुप की बैठक आज, ग्रामीण क्षेत्रो में हो रहे सेवा कार्यो की होगी समीक्षा

Spread the love

लंबे समय के बाद भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक गुरुवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में होगी। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन के तौर पर बीएल संतोष पहली बार उत्तराखंड आएंगे। वह संगठन और मोर्चों के साथ अलग-अलग बैठकें करने के बाद कोर ग्रुप की बैठक में शिरकत करेंगे।

महामारी ने प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा को विधानसभा चुनाव की रणनीति बदलने को मजबूर कर दिया है। पार्टी ने तय किया है कि उसके सांगठनिक नेटवर्क की पूरी ताकत सेवा कार्यों पर केंद्रित होगी। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की विदाई की पटकथा लिखने के बाद कोर ग्रुप की बैठक हो रही है।

केंद्रीय नेतृत्व का संदेश लेकर राष्ट्रीय संगठन मंत्री के तौर पर बीएल संतोष देहरादून आ रहे हैं। वह कोर ग्रुप की बैठक में भाग लेंगे। इस बैठक में वह गांवों में चल रहे सेवा कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। मार्च महीने में जब कोरोना की दूसरी लहर का कम प्रकोप था। तब प्रदेश में भाजपा की चुनावी साल में अपने पक्ष में वातावरण बनाने की अलग रणनीति थी।

कोर कमेटी ने राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को विधानसभा चुनाव को लेकर बाकायदा एक रोड मैप बनाने को कहा था। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर में पार्टी को अपनी रणनीति बदलनी पड़ी है। पार्टी ने तय किया है कि वह सेवा ही संगठन अभियान के जरिए जन-जन तक पहुंचेगी। इसकी शुरुआत हो चुकी है और 30 मई को पार्टी गांवों में सेवा कार्यों का बड़ा अभियान चलाने का निर्णय कर चुकी है। इस तरह कोविडकाल में पार्टी सेवा कार्यों के जरिये चुनावी मोड में दिखाई देगी।

और पढ़े  उजड़ गए परिवार: हरिद्वार में आसमान से गिरी मौत, खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों ने तोड़ा दम

कोर ग्रुप से पहले चलेगा बैठकों का दौर
भाजपा कोर ग्रुप की बैठक से पहले प्रदेश पार्टी का कार्यालय में बैठकों का दौर चलेगा। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि बैठक में केंद्र से पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष के अलावा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और सह प्रभारी रेखा वर्मा भी शिरकत करेंगी। केंद्रीय पदाधिकारी दो दिवसीय प्रवास के बाद 29 मई को लौटेंगे।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- 7 महीने तक सूचना न देने पर नायब तहसीलदार पर 25 हजार का जुर्माना, जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveआरटीआई से मांगी गई जानकारी उपलब्ध न कराने पर सूचना आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए विकासनगर के नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी पर 25 हजार रुपये का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *