राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जेपी नड्डा का देहरादून दौरा टल गया है। वह 10 जुलाई से दो दिवसीय दौरे पर आ रहे थे। इस दौरान उन्हें प्रदेश संगठन बैठकों में शामिल होना था। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा स्थगित होने की पुष्टि की है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के मुताबिक, पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे की तैयारी लगभग कर ली थी। लेकिन तय कार्यक्रम के दौरान उनकी व्यस्तता के चलते दौरा स्थगित हो गया। उन्होंने बताया कि अब राष्ट्रीय अध्यक्ष इस माह के आखिरी हफ्ते में देहरादून आ सकते हैं।







