उत्तराखंड : प्रदेश में ब्लैक फंगस धीरे-धीरे पैर पसार रहा है , वही देहरादून और नैनीताल मैं आज 6 नए मरीज मिले.

Spread the love

उत्तराखंड में शुक्रवार को देहरादून और नैनीताल जिले में ब्लैक फंगस के छह और मरीज मिले हैं। अब तक ब्लैक फंगस संक्रमित मरीजों की संख्या 161 हो गई है। जबकि 14 मरीजों की मौत हो चुकी है। 13 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, शुक्रवार को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में ब्लैक फंगस के एक संदिग्ध मरीज की मौत भी हुई है।

प्रदेश में ब्लैक फंगस के मामले देहरादून, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले में मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक शुक्रवार को देहरादून जिले में पांच और नैनीताल जिले में एक मरीज में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमण के साथ ब्लैक फंगस का खतरा लगातार बना हुआ है।

प्रदेश में एम्स ऋषिकेश, जेएलएन जिला अस्पताल रुद्रपुर, सिटी हार्ट हॉस्पिटल, मैक्स हॉस्पिटल, दून मेडिकल कॉलेज, श्री महंत इंदिरेश हॉस्पिटल, हिमालयन हॉस्पिटल, आरोग्य धाम हॉस्पिटल, कृष्णा हॉस्पिटल, सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज, तिवारी नर्सिंग होम में 161 ब्लैक फंगस मरीजों का उपचार किया जा रहा है। जबकि 13 मरीज ठीक हो चुके हैं। देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 153 मामले, नैनीताल जिले में सात और ऊधमसिंह नगर जिले में ब्लैक फंगस का एक मामला है


Spread the love
और पढ़े  यमकेश्वर- अपने गांव में योगी का पहाड़ी अंदाज: गढ़वाली भाषा में दिया ग्रामीणों को निमंत्रण, बोले- 'सब भात खैकन जरूर जाईं'
  • Related Posts

    उत्तराखंड HC में ‘नो व्हीकल डे’ घोषित-: चीफ जस्टिस से लेकर सभी अधिवक्ता पैदल पहुंचे अदालत। 

    Spread the love

    Spread the loveईंधन के वैश्विक संकट और राष्ट्र पर इसके बढ़ते प्रभाव को देखते हुए आज उत्तराखंड हाईकोर्ट में ‘ नो व्हीकल डे ‘ मनाते हुए आज मुख्य न्यायाधीश मनोज…


    Spread the love

    देहरादून- PM मोदी के सोना न खरीदने की अपील से सराफा कारोबारी नाराज, प्रदेशभर में आज विरोध प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी के सोना न खरीदने के बयान के विरोध में प्रदेशभर में सराफा कारोबारी सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे। बुधवार को ज्वैलर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तरांचल ने इसका ऐलान किया।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *