उत्तराखंड : प्रदेश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, आज मिले 21 नए कोरोना संक्रमित मिले ।

Spread the love

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने लगी है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 21 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि आठ मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 150 हो गई है। जिनमें सर्वाधिक 101 एक्टिव केस देहरादून के हैं। जबकि सोमवार को प्रदेश में 137 सक्रिय मरीज थे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को 9405 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह जिलों बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वही, अल्मोड़ा में 10, चमोली, चंपावत, नैनीताल और पौड़ी में एक-एक , देहरादून में पांच और हरिद्वार में दो संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343966 हो गई है। इनमें से 330263 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7402 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.22 प्रतिशत दर्ज की गई है।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार रोड पर हादसा- मॉर्निंग वॉक कर रहे एमडीडीए अधिकारी को बाइक ने मारी टक्कर
  • Related Posts

    चमोली सुरंग भूस्खलन- चमोली सुरंग हादसे में राहत और बचाव कार्य जारी, घटनास्थल पर पहुंचे CM धामी,मृतकों के लिए चार-चार लाख देने की घोषणा

    Spread the love

    Spread the loveविष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे। इसमें…


    Spread the love

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *