उत्तराखंड: पौड़ी जिला अधिकारी ने आईसीयू बेड,वार्डो,कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया.

Spread the love

पौड़ी डी एम् ने आज देर शाम को जिला अस्पताल पौड़ी में कोविड से सक्रमित .व्यक्तयो के लिए बनाए जा रहे आईसीयू बेड.वार्डो तथा कंट्रोल रुम का निरक्षण किया
जिलाधिकारी गढ़वाल डा0 विजय कुमार जोगदण्डे ने आज देर सांय को जिला अस्पताल पौड़ी में कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों के लिए बनाए जा रहे, आईसीयू बेड वार्डो तथा कंट्रोल रूम का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आईसीयू बेड का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण न होने पर नाराजगी जताई। साथ ही संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर निर्माणाधीन आईसीयू बेड का कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कोविड कंट्रोल रूम में पहुंचे जहां उन्होने कोरोना संक्रमित लोगों से फोन पर उनका हालचाल जाना तथा औषधी, उपचार आदि के बारे में जानकारी ली।
जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने कोविड डेडिकेटेड जिला अस्पताल पौड़ी में निर्माणाधीन आईसीयू कक्ष का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि शीघ्र ही कार्य पूर्ण करें तथा कक्ष में जो सामान प्रयोग में नही आ रहा है उसे अन्यत्र स्थान पर रखना सुनिश्चित करें। उन्होंने कोविड वार्ड व अस्पताल परिसर में कोविड-19 जन जागरूकता सम्बन्धी फ्लेक्सी लगाने के निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि कोविड वार्ड में संक्रमित व्यक्ति तथा अन्य तीमारदार को कक्ष में प्रवेश न करने दे ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सकें।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- अब सिर्फ IRCTC के माध्यम से ही होगी केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग, 10 अप्रैल से पोर्टल खोलने की तैयारी
  • Related Posts

    हरिद्वार- टली गई अनहोनी: गंगा में बढ़े जलस्तर से फंसे 21 लोग, 10 पुरुष, सात महिला और चार बच्चों का रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveगंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से रविवार को सप्तऋषि घाट और कबीर कुटीर क्षेत्र में टापू पर फंसे लोगों को प्रशासन और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बाहर…


    Spread the love

    देहरादून- युवा कांग्रेस का जय भीम जय हिंद सम्मेलन, पहुंचे एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून में आज युवा कांग्रेस की ओर से जय भीम जय हिंद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *