उत्तराखंड : पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचे दिल्ली।

Spread the love

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली के दौरे पर हैं। उन्होंने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलेंगे। उनका केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रा पर पूछे गए सवाल पर कहा कि कांवड़ यात्रा केवल उत्तराखंड नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और दिल्ली से भी जुड़ी है। इन राज्यों से बात करने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम सात बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति से भेंट करने के बाद तीन बजे उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और शाम पांच बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट होगी।

मुख्यमंत्री शाम 5.20 बजे भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, शाम छह बजे नवीन एवं नवीनीकरणीय ऊर्जा मंत्री राजकुमार सिंह से भेंट करेंगे। उनका अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री धामी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जेपी नड्डा से भी शिष्टाचार भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ अधिकारियों की एक टीम भी गई है। मुख्य सचिव डॉ. सुखबीर सिंह संधू के अलावा कुछ अन्य अधिकारी उनके साथ हैं। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री कुछ केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री मंत्रालयों से संबंधित मसलों की पैरवी करेंगे।

इन मुद्दों पर चर्चा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान आशीर्वाद लेने के साथ उन्हें राज्य में कोविड महामारी की रोकथाम, तीसरी लहर से निपटने की तैयारी, टीकाकरण अभियान के बारे में जानकारी दी। साथ ही राज्य में चल रही केंद्रीय योजनाओं मसलन चारधाम ऑलवेदर रोड, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना और केदारनाथ पुनर्निर्माण योजना के बारे में भी जानकारी दी।

और पढ़े  संसद के विशेष सत्र पर विवाद- खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला, कहा- महिला आरक्षण को बिना चर्चा थोप रही मोदी सरकार

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड- पीएम मोदी का रोड-शो,एलिवेटेड रोड पर PM का रोड शो जारी, फूल बरसा कर स्वागत कर रहे तैयार लोग

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    पीएम मोदी की देहरादून यात्रा-  अभेद्य सुरक्षा, पहली बार दून में होगा 12 किमी का रोड शो और PM की जनसभा

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *