उत्तराखंड : नैनीताल जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की कोविड मरीजों के लिए पहल .

Spread the love

हल्द्वानी जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल की पहल पर कोविड मरीजों के इलाज के लिए राजकीय मेडिकल काॅलेज में डीआरडीओ द्वारा बनाये जाने वाले 500 बेड के फैब्रीकेटड अस्पताल के निर्माण के लिए डीआरडीओ के प्रोजेक्ट आॅफिसर कोनेरू मेघा साईं रमेश ने सोमवार की दोपहर जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल, मुख्य विकास अधिकारी श्री नरेन्द्र सिंह भण्डारी तथा अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ काॅलेज परिसर में मौका मुआयना किया।
निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट आॅफिसर श्री कोनेरू मेघा साईं रमेश ने लोक निर्माण विभाग तथा अन्य विभागों से कहा कि वह बनने वाले अस्पताल के लिए अपने विभागों से सम्बन्धित स्टीमेड तीन दिन के भीतर उपलब्ध करा दें तांकि आने वाले दस दिनों के भीतर फैब्रीकेटड अस्पताल का निर्माण प्राराम्भ कर दिया जाये। जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने जलसंस्थान, पेयजल निगम, विद्युत निगम, लोनिवि के अधिकारियों से कहा कि यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है लिहाजा सभी इस अस्पताल के निर्माण में प्राथमिकता के आधार पर सहयोग करें तथा निरन्तर डीआरडीओं के अधिकारियों के सम्पर्क में रहते हुए समन्वय बना कर कार्य करे !
मुख्य विकास अधिकारी श्री भण्डारी ने बताया कि मेडिकल काॅलेज परिसर के बड़े मैदान में 500 बेड का कोविड अस्पताल बनाया जायेगा जिसमें 100 बेड आॅक्सीजन युक्त होगे तथा 125 आईसीयू बेड भी बनाये जायेगे। उन्होने बताया कि बनाने वाले इस अस्पताल में डाॅक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाॅफ की तैनाती प्रदेश सरकार द्वारा की जायेगी। अस्पताल के स्ट्रेक्चर आदि का निर्माण डीआरडीओ करेगा जबकि इस अस्पताल के निर्माण लोनिवि सहयोग करेगा, बिजली एंव पेयजल लाईनों के निर्माण में विद्युत, जलसंस्थान तथा पेयजल निगम सहयोग करेगा। श्री भण्डारी ने बताया फैब्रीकेटेड अस्पताल के निर्माण पर लगभग दस से पंद्रह करोड़ रूपये खर्च होने की सम्भवाना है। उन्होनेे बताया कि डीआरडीओं द्वारा निर्माण कार्यो केे लिए सामान पहॅुचाना शुरू कर दिया गया है। हैंगर व अन्य सामान मेंडिकल काॅलेज में डीआरडीओ द्वारा पहुॅचाना शुरू कर दिया है। उन्होनेे बताया कि इस प्रोजेक्ट में डीआरडीओ के कोनेरू मुराली कृष्णा, कोनेरू मेघा साईं रमेश, कोनेरू उमा हायमा श्री, अनिल गांधी, पुछाला भास्कर रेडडी, शाइक इम्तयाज भी इस अस्पताल के निर्माण में अपना तकनीकी सहयोग देगे ।
निरीक्षण के दौरान प्राचार्य मेडिकल काॅलेज डाॅ.सीपी भैसोडा,डीआरडीओ के तकनीकी अधिकारी पवन कुमार, उपजिलाधिकारी विवेक राय, अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक चैधरी, अधिशासी अभियंता विद्युत बीएस बिष्ट, परियोजना प्रबंधक पेय जल निर्माण निगम मृदुला सिंह तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

और पढ़े  बागेश्वर- सीएचसी बैजनाथ में प्रसव के बाद प्रसूता की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत

Spread the love
  • Related Posts

    चमोली सुरंग भूस्खलन- चमोली सुरंग हादसे में राहत और बचाव कार्य जारी, घटनास्थल पर पहुंचे CM धामी,मृतकों के लिए चार-चार लाख देने की घोषणा

    Spread the love

    Spread the loveविष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे। इसमें…


    Spread the love

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *