उत्तराखंड : नैनीताल कुमाऊं की सबसे बड़ी हल्द्वानी मंडी इस बार शनिवार को……

Spread the love

इस बार नवीन मंडी शनिवार और रविवार को दो दिन बंद नहीं रहेगी, इसके लिए मंडी के कई आढ़ती राजी नहीं हैं। अब सिर्फ साप्ताहिक बंदी के दिन शनिवार को ही नवीन मंडी बंद रहेगी। इधर, मंडी प्रशासन ने मंडी में बाहर से आने वाले वाहनों के ड्राइवरों और क्लीनरों का रिकार्ड भी रखने के निर्देश दिए हैं।

कुमाऊं की सबसे बड़ी हल्द्वानी मंडी में कोरोना संक्रमण फैलने से पिछले दिनों सात आढ़तियों और व्यापारियों की मौत हो गई थी। इसके बाद व्यापारियों ने आम बैठक बुलाई और शनिवार व रविवार को मंडी बंद करने का निर्णय हुआ। इस सप्ताह भी मंडी को दो दिन बंद करने की बात कही जा रही थी मगर कुछ आढ़ती तैयार नहीं हुए।

आलू फल आढ़ती व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश जोशी ने बताया कि दो दिन मंडी बंद करने के प्रस्ताव पर सभी एकमत नहीं हैं इसलिए इस बार कोई अपील नहीं की। उन्होंने शनिवार को पूरे मंडी परिसर को सैनिटाइज कराने की मांग की है। मंडी सचिव विश्वविजय सिंह देव ने बताया कि शनिवार को साप्ताहिक बंदी के दिन मंडी में पूरी तरह लॉकडाउन रखा जाएगा और अगले दिन रविवार को सिर्फ 12 बजे तक कारोबार होगा।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: BJP-कांग्रेस में टिकट पाने की दौड़ में कई चेहरे, पुरानों पर भरोसा या नए पर खेला जाएगा दांव
  • Related Posts

    अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग…PG छात्र ने MBBS के विद्यार्थियों को किया परेशान, एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक आज

    Spread the love

    Spread the loveसोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान और शोध संस्थान (अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज) में रैगिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पीजी छात्र ने एमबीबीएस बैच 2023…


    Spread the love

    देहरादून: SIR के लिए अब मैदान में उतरेंगे मंडलायुक्त, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा बैठक

    Spread the love

    Spread the loveचुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) के लिए अब गढ़वाल-कुमाऊं मंडलायुक्त मैदान में उतरेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बुधवार को दोनों मंडलायुक्त के साथ वर्चुअल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *