उत्तराखंड : धामी सरकार ने 27 जुलाई तक बढ़ाया कोविड कर्फ्यू,अब 50 % क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमा हॉल 

Spread the love

उत्तराखंड में कम होते जा रहे कोरोना मामलों के बावजूद सरकार बहुत ज्यादा ढीलाई देने के मूड में नहीं है। सरकार ने 27 जुलाई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया है। इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग आज सोमवार को एसओपी जारी कर दी है।
नई एसओपी के मुताबिक मैदानी क्षेत्रों से पर्वतीय जनपदों में जाने के लिए कोविड-19 की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। अब सुबह 8:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक बाजार खुलेंगे।  50 प्रतिशत क्षमता के साथ सिनेमा हॉल और वाटर पार्क खोलने की अनुमति भी दे दी गई है।

हवाई मार्ग से आने वाली जिन यात्रियों को वैक्सीन की दोनों डोज़ लग चुकी हैं, उन्हें भी आने की अनुमति दी गई है। लेकिन  वहीं बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के लिए आरटीपीसीआर जांच की अनिवार्यता यथावत रहेगी। विवाह समारोह और शवयात्रा में 50 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति रहेगी। जबकि सभी शिक्षण, प्रशिक्षण संस्थान फिलहाल बंद ही रहेंगे। ऑनलाइन कक्षाओं या डिस्टेंस लर्निंग की अनुमति होगी। कोचिंग संस्थान फिलहाल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही चलेंगे। सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, शैक्षिक, सांस्कृतिक गतिविधियां फिलहाल बंद रहेंगी। सभी जिम 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे।


Spread the love
और पढ़े  रुद्रपुर- नौ वर्षीय बालिका से दरिंदगी, किशोर ने दोस्त के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *