उत्तराखंड : देहरादून व हरिद्वार के महाविद्यालयों में दोगुने सीटों पर दिए दाखिले ।

Spread the love

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से संबद्ध निजी महाविद्यालयों को तय से अधिक सीटों पर छात्रों को दाखिले न देने के निर्देश के बावजूद हरिद्वार और देहरादून के दो महाविद्यालयों ने इक्का-दुक्का नहीं बल्कि तय से दोगुनी से अधिक सीटों पर छात्रों को दाखिले दे दिए। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.पीपी ध्यानी के मुताबिक पूरे प्रकरण में विश्वविद्यालय के कुछ कर्मचारी-अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध है। शासन की ओर से की जा रही जांच में इनकी भूमिका के बारे में लिखित में दिया गया है।
विश्वविद्यालय के कुलपति के मुताबिक हरिद्वार जिले के एक महाविद्यालय में रसायन विज्ञान विषय की 60 सीटें तय थीं, लेकिन तय से 68 अधिक सीटों पर दाखिले दे दिए। जबकि देहरादून जिले के एक महाविद्यालय में अंग्रेजी साहित्य की 60 सीटें तय थीं, लेकिन तय से 77 अधिक सीटों पर दाखिले दिए गए। इसी महाविद्यालय ने राजनीतिक विज्ञान में तय 60 सीटों के विपरीत 146 सीटों पर एडमिशन देकर छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं कराईं।
विश्वविद्यालय के कुलपति ने कहा कि पूरा प्रकरण विश्वविद्यालय के कुछ लोगों की मिलीभगत से हुआ है। बीती जून में हुई विश्वविद्यालय की शैक्षिक परिषद की 9वीं बैठक में निर्णय लिया गया था कि विश्वविद्यालय द्वारा निजी महाविद्यालयों एवं संस्थानों में तय सीटों से अधिक सीटों पर परीक्षाएं आयोजित नहीं कराई जाएंगी। इसके बावजूद सितंबर-अक्तूबर 2020 में विश्वविद्यालय के कुछ अधिकारी-कर्मचारियों ने निजी महाविद्यालयों व संस्थानों से मिलीभगत कर परीक्षाएं करवा दीं, जिससे विश्वविद्यालय की छवि धूमिल हुई है। इस प्रकरण की विश्वविद्यालय और शासन द्वारा जांच की जा रही है। जांच के बाद ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

और पढ़े  देहरादून- दिल्ली-दून-एक्सप्रेस वे: अप्रैल में PM मोदी करेंगे शुभारंभ, केदारनाथ धाम के कपाटोद्घघाटन पर  पहुंच सकते है 

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *