उत्तराखंड : देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आज से, जेपी नड्डा भी राष्ट्रीय कार्यसमिति को वर्चुअल माध्यम से करेंगे संबोधित –
राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ।

Spread the love

भाजपा महिला मोर्चा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक रविवार को देहरादून के पैसिफिक होटल में होगी। उद्घाटन सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, पार्टी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम व मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन शिरकत करेंगी।
शनिवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। इस अवसर पर मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भी उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता होंगे।
दीप्ति रावत के मुताबिक रविवार की शाम देश से पधारी सभी प्रतिनिधियों को ऋषिकेश में गंगा आरती के दर्शन कराए जाएंगे। 27 सितंबर को समग्र बैठक चार सत्रों में होगी। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री दर्शना जरदोश उपस्थित रहेंगी। 

प्रभारी व मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष दून पहुंची
भाजपा महिला मोर्चा के प्रभारी दुष्यंत गौतम व राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन शनिवार को देहरादून पहुंचे। दून पहुंचकर उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्प गुच्छ अर्पित कर उनको नमन किया।

नड्डा वर्चुअल करेंगे संबोधन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी राष्ट्रीय कार्यसमिति के एक सत्र को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे।


Spread the love
और पढ़े  चमोली- गोपेश्वर पहुंचे CM धामी, नगर में रोड शो, सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में शामिल
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *