लालकुआं / हल्दूचौड : छात्राओं से अश्लील बातें करने के आरोप में प्रोफेसर गिरफ्तार..

छात्राओं से अश्लील बातें करने के आरोपी प्रोफेसर को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है।कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि बीते दिनों क्षेत्र के कॉलेज के प्रोफेसर का छात्राओं के साथ बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था। मामले में तहरीर मिलने पर प्रोफसर जयचंद कुमार गौतम पर मुकदमा दर्ज किया गया था। कोतवाली पुलिस ने शनिवार दोपहर बाद आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया। आज उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। इधर प्राचार्य ने मामले की जांच रिपोर्ट उच्च शिक्षा निदेशक को भेज दी है। हालांकि विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं की गई है।

और पढ़े  कोटद्वार: तेज अंधड़ में गिरा पेड़, एक की मौत, दूसरा घायल, बारिश से बचने के लिए चाय की दुकान के पास थे खड़े
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…