उत्तराखंड/चमोली : युवा कल्याण विभाग ने किया फिट इंडिया फ्रीडम रन रैली का आयोजन। युवक-युवतियों ने दिखाए मैराथन दौड़ में दम।

Spread the love

आजादी का अमृत महोत्सव 75 के क्रम में शनिवार को विकास खंड नारायणबगड़ में शासन एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से युवक युवतियों के लिए चार कीलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें 77 युवाओं और 35 बालिकाओं ने दौड़ में अपना दमखम दिखाया।

शनिवार प्रात: दस बजे को तहसील मुख्यालय पंती में आयोजित फिट इंडिया फ्रीडम मैराथन दौड़ में ब्लाक प्रमुख, तहसीलदार,क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, पुलिस उप निरीक्षक आदि गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में प्रतिभागियों ने बालक वर्ग और बालिका वर्ग में मैराथन दौड़ में हिस्सा लिया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में अविभावक और अन्य लोग भी मौजूद थे।

तहसील मुख्यालय पंती से पैठाणी पुल तक कर्णप्रयाग-ग्वालदम-बैजनाथ-अल्मोडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई इस फिट इंडिया फ्रीडम मैराथन दौड़ के लिए पुलिस और तहसील प्रशासन सुबह से ही यातायात को नियंत्रित करने में तत्पर रहते हुए मैराथन दौड़ के प्रतिभागियों को सुरक्षा प्रदान करने में जुटे हुए रहे।

चार कीलोमीटर की मैराथन दौड़ के प्रथम चरण में 35 बालिकाओं को एक साथ दौड़ाया गया। जिसमें सणकोट गांव की कुमारी बिनीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं डुंग्री गांव की कुमारी रजनी,ग्वाड गांव की कुमारी मीना तथा लेगुना गांव की स्नेहा कंडारी ने क्रमशः द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ स्थान हासिल करते हुए पुरुस्कारों पर कब्जा किया।

दूसरे चरण में बालक वर्ग में 77 प्रतिभागियों को दौड़ाया गया। जिसमें चार कीलोमीटर मैराथन दौड़ में डुंग्री गांव के सौरव सती ने प्रथम स्थान हासिल किया और पैनगढ गांव के मनीष पुरोहित, मींग गांव के अविनाश सती तथा मरोड़ा गांव के भूपेंद्र ने क्रमशः द्वितीय तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त कर पुरुस्कारों पर कब्जा किया। प्रत्येक विजेताओं को क्रमशः प्रथम स्थान हासिल करने वाले को सील्ड के साथ 300₹ नगद, द्वितीय स्थान पर रहने वाले को सील्ड के साथ नगद 200₹ तथा तृतीय व चतुर्थ स्थान पर रहने वाले विजेताओं को सील्ड और 100-100 ₹ का नगद पुरस्कार दिया गया। पुरूस्कार पाकर मैराथन दौड़ में विजयी रहने वाले प्रतिभागियों ने खुशी जाहिर करते हुए शासन और युवा कल्याण विभाग का धन्यवाद किया।

और पढ़े  देहरादून- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू बोले-पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को भगाया जाता है, भारत में नहीं

Spread the love
  • Related Posts

    आना मना है: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर नहीं होगी कांवड़ यात्रा, जरूरी इंतजाम करने के लिए राज्यों में सहमति

    Spread the love

    Spread the loveकुछ ही दिनों में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को देखते हुए उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने शुक्रवार को घोषणा की कि कांवड़ यात्रियों के लिए…


    Spread the love

    देहरादून- अच्छी खबर: सप्ताह में दो दिन चलेगी रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस, जानें पूरा शेड्यूल

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर से देहरादून के बीच नई रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन हर बुधवार व शुक्रवार को चलेगी। इसके संचालन से नैनीताल, ऊधमसिंह नगर,…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *