उत्तराखंड/चमोली : आजादी का अमृत महोत्सव के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए प्रतियोगिता आयोजित।

Spread the love

नव स्थापित मगनलाल शाह राजकीय महाविद्यालय नाराडयणबगड़ में आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति पर शानदार भाषण और क्विज प्रस्तुतियां देकर पुरुस्कार झटके।
स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए भाषण एवं प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें जलियांवाला बाग हत्याकांड,नमक सत्याग्रह,दाण्डी मार्च,भारत छोड़ो आन्दोलन, गांधी जी का योगदान,1857का स्वतंत्रता संग्राम आदि विषयों पर छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतियोगिता में भाग लिया।

भाषण प्रतियोगिता में विपिन ने प्रथम, मनोहर ने द्वितीय और रिया कंडवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।तो वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रिया कंडवाल ने प्रथम, विपिन ने द्वितीय और कुमारी देवेश्वरी ने तृतीय स्थान हासिल किया।सभी विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र के साथ ट्राफी दी गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य बी डी पांडेय,राइका के प्रधानाचार्य बीएस नेगी, डॉ अर्पणा सती,डीएस नेगी,प्राध्याक डॉ हरीश चंद्र,सूरजमणी कुडियाल, डॉ रंजीत सिंह, आदि ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं के बीच अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन डॉ बिक्रम सिंह नेगी ने किया।


Spread the love
और पढ़े  देवप्रयाग- हादसे ने उजाड़ दिया परिवार: एक साथ उठे 6 जनाजे, शवों को देख बिलख उठे परिजन, मातम में डूबा पूरा गांव
  • Related Posts

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *