नैनीताल / हल्द्वानी : 550 नशे के इजेक्शन बचेने वाले सौदागर को थाना बनभूलपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

*FIR NO:-* 310/2021
*धारा:-* 8/22 NDPS ACT
*दिनांक घटना:-* 10/09/2021 की रात्रि
*दिनांक सूचना:-* 10/09/2021
*वादी:-* उ0नि0 श्री दीवान सिंह बिष्ट
*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही:-*

श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदया के आदेशानुसार जनपद में नशे बढते कोरोबार पर अंकुश लगाए जाने एवं अवैध नशे की सामग्री की तस्करी की रोकथाम करने हेतु लगातार प्रचलित अभियान के क्रम में डॉ श्री जगदीश चंद्र पुलिस अधीक्षक महोदय नगर हल्द्वानी व शान्तुन पाराशर क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी महोदय हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में श्री प्रमोद पाठक थानाध्यक्ष बनभूलपुरा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के द्वारा दिनांक-10.09.2021 को गौजाजाली जोशी बिहार KGN जनरल स्टोर के पास थाना वनभूलपूरा से अभि0 मो0 शमशाद पुत्र अनवार हुसैन निवासी रूपपुर थाना शहजाद नगर तहसील मिलक जनपद रामपुर हाल जोशी बिहार गौजाजाली थाना बनभूलपुरा उम्र 24 वर्ष को प्रतिबन्धित नशीले इजेक्शनो की तस्करी करते हुये *कब्जे से 275 इंजैक्शन BUPRENORPHINE व 275 इंजैक्शन Avil Pheniramine Mateate के कुल 550 नशे* के इजेक्शनो के साथ गिरफ्तार किया गया । दौराने गिरफ्तारी मौके से *वरिष्ठ औषधी निरीक्षक नैनीताल श्रीमती मीनाक्षी बिष्ट* को बरामदा नशे के इंजेक्शन के बारे में जानकारी देकर मौके पर बुलाया गया जिनके द्वारा बरामदा नशे के इंजेक्शन का निरीक्षण कर बरामदा इन्जैक्शन एनडीपीएस एक्ट की सारणी में क्रमबद्ध होना बताया गया तथा इंवेन्ट्री रिपोर्ट तैयार कर दी गयी । अभियुक्त से नशे के प्रतिबन्धित इजेक्शन के स्रोत के बारे मे पूछा गया तो बताया कि यह इजेक्शन मैने 10-12 दिन पहले नईम निवासी इन्द्रानगर नूरी मस्जिद के पास से खरीदे है नईम को मै लगभग 02 वर्ष से जानता हूँ मै नईम के घर में पहले रहता था 2-3 दिन पूर्व मैने कमरा किराये पर जोशी बिहार गौजाजाली मे लिया है नईम नशे के इजेक्शन खुद भी लगाता है और बेचता भी है और जो मेरे पास इजेक्शन बरामद हुऐ है मैने इन इन्जेक्शनो को नईम से खरीदा था । इन नशे के इंजेक्शनो को मै इन्द्रानगर नूरी मस्जिद पुराने कमरे से नये किराये के मकान जोशी बिहार गौजाजाली मे ले जा रहा था । नईम नशा छुडाने के लिए 9-10 दिन पूर्व नशा मुक्ति केन्द्र गया है । उसने मुझे कहा की यह इजेक्शन तुम बेचते रहना । अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा में अभियोग पंजीकृत कर किया गया
*गिरफ्तार अभियुक्त नाम पता:-*
मो0 शमशाद पुत्र अनवार हुसैन निवासी रूपपुर थाना शहजाद नगर तहसील मिलक जनपद रामपुर हाल जोशी बिहार गौजाजाली थाना बनभूलपुरा उम्र 24 वर्ष
*बरामदगी विवरण:-*
275 इंजैक्शन BUPRENORPHINE व 275 इंजैक्शन Avil Pheniramine Mateate के कुल 550 इंजेक्शन तथा जामा तलासी में एक की पैड वाला मोबाईल रंग काला ITEL कम्पनी तथा 390/रू0 नगदी बरामद
*पुलिस टीम:-*
So श्री प्रमोद पाठक ( थाना बनभूलपुरा )
Si श्री दीवान सिंह बिष्ट
कानि0 दिलशाद अहमद
कानि0 सुनील कुमार
म0 का0 साबिया अंसारी
*विवेचक:-*
उ0नि0 बलवन्त कम्बोज ( थाना बनभूलपुरा )

और पढ़े  उत्तराखंड में जनगणना: स्वास्थ्य के आधार पर ड्यूटी में छूट मांगी तो देना होगा मेडिकल, एसओपी में हुए ये प्रावधान
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…