उत्तराखंड : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे देहरादून, घसियारी कल्याण योजना का किया शुभारंभ, कांग्रेस करती है तुष्टिकरण- अमित शाह ।

Spread the love

केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को उत्तराखंड में पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज करने पहुंचे। यहां शाह ने राज्य सरकार की घसियारी कल्याण योजना का भी शुभारंभ किया है। और कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। वहीं अमित शाह की प्रदेश पदाधिकारियों संग होने वाली बैठक और भाजपा कोर ग्रुप की बैठक रद्द कर दी गई।
अमित शाह ने कार्यक्रम में घसियारी कल्याण योजना का शुभारंभ और राज्य की 670 बहुद्देश्यीय सहकारी समितियों के कंप्यूटराइजेशन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। शाह ने देवभूमि की जनता के अभिवादन के साथ अपना संबोधन शुरू किया।
कहा कि मैं अस्वस्थ होने के बाद भी देवभूमि की जनता को नमन करने आया हूं। स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड को बनाया है।  देवभूमि में पहाड़ की चोटियों पर विपरित परिस्थितियों में बहनों और माताओं को जानवरों के लिए चारा लाना होता है। घसियारी योजना से इन बहनों और माताओं की समस्या हल हो जाएगी।

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड को संवारने में जुटे हैं। उत्तराखंड में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री धामी भी काफी मेहनत कर रहे हैं। उत्तराखंड विकास की राह पर चल रहा है। उत्तराखंड ने पिछले चार वर्षों में समग्र विकास देखा है। भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

संकट में कांग्रेस पार्टी कहां होती है। राज्य में आई बाढ़ और कोरोना संक्रमण के दौरान पार्टी नहीं दिखी। कांग्रेस केवल चुनाव में ही दिखती है। पार्टी के नेता नए कपड़े सिलवा रहे हैं। 

और पढ़े  देहरादून- BJP के 22 प्रकोष्ठों में प्रदेश संयोजक और सह-संयोजकों की नियुक्ति, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की सूची

हम साफ नीयत से काम कर रहे हैं। हमने 85 हजार करोड़ के काम गिना दिए हैं। जिन पर कार्य चल रहा है। अगले पांच साल में ये कार्य पूरे हो जाएंगे। लेकिन कांग्रेस केवल प्रदर्शन करती है या फिर दिल्ली में राहुल गांधी की शरण में जाती है। शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनौती दी कि कांग्रेस ने अपनी सरकार के समय के घोषणा पत्र पर कितना काम किया है, इस पर किसी भी चौराहे पर चर्चा हो जाए। शाह ने उन्हें खुली बहस की चुनौती दी। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किए गए लगभग 85 प्रतिशत वादों को पूरा किया है।

कहा कि कांग्रेस अपने वादों से मुकरती है। पहले जब मैं कांग्रेस सरकार के दौरान उत्तराखंड में आया था, तो कुछ लोगों ने मुझसे मुलाकात की और मुझे बताया कि शुक्रवार को हाईवे ब्लॉक करने और वहां नमाज करने की अनुमति है। कांग्रेस केवल तुष्टिकरण करती है और उत्तराखंड के लिए कोई कल्याणकारी कार्य नहीं कर सकती।

आने वाले समय में उत्तराखंड की जनता को गलत फैसला न ले। भाजपा का साथ और प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास कीजिए और पुष्कर सिंह धामी को मौका दीजिए। हम उत्तराखंड को बदल कर रख देंगे। कहा कि घर में मटका खरीदना होता है तो उस पर टकोरा (मटका कच्चा है या पक्का ये देखने के लिए) लगाते हैं। तो आप भी कौन सी सरकार चुननी यह टकोरा लगाकर देखना। वरना ये (कांग्रेस) फिर से आरोपों की राजनीति करेंगे। काम कुछ नहीं करेंगे और भ्रष्टाचार की बयार आ जाएगी। 

उत्तराखंड में विकास की शुरुआत हुई है। उसको समर्थन दीजिए। अन्त में भगवान बदरी-केदारनाथ और भारत माता की जय के नारों के साथ शाह ने अपना संबोधन खत्म किया और कार्यक्रम स्थल से रवाना हो गए।

और पढ़े  रामनगर- गर्जिया मंदिर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 20 से अधिक श्रद्धालु घायल, 2 महिलाएं गंभीर

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल हाईकोर्ट- हल्द्वानी में हाईकोर्ट शिफ्टिंग की तैयारी फिर जोर में,अब रामपुर रोड यहां तलाशी जा रही जमीन।।

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड हाई कोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने की लंबे समय से चल रही कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है।   अब रामपुर रोड स्थित…


    Spread the love

    मोटाहल्दू-  शिव मंदिर से घंटा व रहागीर का मोबाईल पर्स हुआ चोरी।।

    Spread the love

    Spread the love    चोरो को पकड़ने में नाकाम रही हल्दुचोड़ चौकी पुलिस लालकुआं कोतवाली हल्दुचोड़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग में मोटाहल्दू चौराहे के पास प्राचीन शिव मंदिर में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *