पौड़ी गढ़वाल : स्कूली छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरण कार्यक्रम में जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे मुख्य अतिथि के रूप में किया प्रतिभाग ।

संस्कृति भवन के प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम) पौड़ी में उत्तराखण्ड साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच कोटद्वार एवं भारतीय रेडक्रास सोसायटी पौड़ी गढ़वाल के सौजन्य से स्कूली छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में रा.इ.का. उज्याडी़ पौड़ी, जी.जी.आई.सी. पौड़ी, रा.इ.का. पौड़ी, मैसमौर इण्टर कालेज पौड़ी, डी.ए.वी. इण्टर कालेज पौड़ी, रा.क.पू.मा.वि. चन्दोलारांई के लगभग 210 छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित किये गये।
जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने कहा कि उत्तराखण्ड साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच कोटद्वार द्वारा निराश्रित, निर्धन लोगों हेतु जो सामाजिक कार्य किये जा रहे हैं, वह सराहनीय है। जिलाधिकारी ने चंदोलारांई के दानदाता गंगा चंदोला दम्पति का धन्यवाद ज्ञापित किया, जो इस संस्था को निरन्तर दान करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी को अपने निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर गरीब, असहाय लोगों की मदद कर सामाजिक कार्याें में अपना हाथ बढ़ाना चाहिए। कहा कि जिस तरह से संस्था निरन्तर सामाजिक कार्य कर रही है, इसी तरह और भी आगे आयें और एक कड़ी जोड़ते जायें। इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों के साथ अपने बच्चपन के अनुभव भी साझा किये।
उत्तराखण्ड साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच कोटद्वार संस्था के अध्यक्ष सत्यप्रकाश थपलियाल ने बच्चों को कविता के माध्यम से आगे बढ़ने, सेवा, त्याग, परोपकार की भावना जागृत करने तथा सामाजिक कार्य करने के लिए प्रेरित किया। वहीं संस्था के सचिव अजयपाल सिंह ने संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। जबकि भारतीय रेडक्रास सोसायटी पौड़ी गढ़वाल से चेयरमेन केसर सिंह असवाल ने कहा कि संस्था निरन्तर निराश्रित लोगों की मदद कर रही है। कहा कि संस्था द्वारा जनपद के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वेटर वितरित किये जा रहे हैं।
इस मौके पर जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र पौड़ी शैलेश भट्ट, संस्था के उपाध्यक्ष एस.पी. खन्तवाल, प्रचार-प्रसार सचिव परमान्द बलोदी, प्रधानाध्यापिका रा.क.पू.मा.वि. चन्दोलारांई बालमती तड़ियाल, सहायक अध्यापिका मे.इ.का. पौड़ी मंजू गौनियाल, प्रवक्ता रा.क.इ.कालेज पौड़ी नगर भगवती सिंह, अध्यापक रघुराज चौहान, अध्यापक धर्मसिंहसहित संस्था से अजय रावत, चन्द्रशेखर एवं स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

और पढ़े  हल्द्वानी: सड़कें जख्मों से भरी...मरहम लगाने की रफ्तार धीमी, CM के निर्देशों का शहर में नहीं दिख रहा असर
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…