उत्तराखंड: काशीपुर पुलिस ने किया वाहन चोरी का खुलासा.

Spread the love

काशीपुर में ताबड़तोड़ दोपहिया वाहन चोरी का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। कोविड-19 का फायदा उठाकर चोर अस्पतालों के बाहर खड़ी बाइकों पर हाथ साफ कर रहे हैं। जिसको लेकर पुलिस वाहन चोरों से काफी परेशान थी। पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस क्षेत्राधिकारी ने संयुक्त रूप से टीम का गठन कर पुलिस को वाहन चोरी में चुरे वाहनों को रिकवर करने के लिए दिशा निर्देश दिए थे। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने ग्राम खड़कपुर देवीपुरा टंकी तिराहे के पास खाली प्लाट दढ़ियाल रोड काशीपुर से पांच अभियुक्त गणों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है और चोरी गई 11 मोटरसाइकिल को भी अभियुक्तों से बरामद कर लिया है। पुलिस इन वाहन चोरों का अपराधिक इतिहास खंगालने में लगी हुई है। एएसपी प्रमोद कुमार ने कोतवाली मे खुलासा करते हुए बताया कि पिछले काफी दिनों से वाहन चोर नगर क्षेत्र में कोविड-19 का फायदा उठाकर सक्रिय दिखाई दे रहे थे । पुलिस टीम ने पांचों अभियुक्तों को मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।


Spread the love
और पढ़े  जीएसटी जांच विभाग उत्तराखंड- अधिकारियों ने फर्जी कंपनियां बनाकर पकड़ा, 150 करोड़ का GST घोटाला
  • Related Posts

    हल्द्वानी: BJP की हैट्रिक लगाने का रक्षा मंत्री कर गये सियासी भविष्वाणी,CM धामी ने किया गुलदस्ते से स्वागत

    Spread the love

    Spread the love     पंतनगर एयरपोर्ट पर गुलाब के फूलों के गुलदस्ते से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के…


    Spread the love

    हल्द्वानी: धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, राजनाथ बोले- चौका मारा है अब छक्का भी मारेंगे

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में भाजपा के नौ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल में विकास कार्यों से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह खासे प्रभावित हुए। अपने संबोधन में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *