उत्तराखंड : आप नेता गिरफ्तार, फर्जी मार्कशीट के दम पे चुनाव लड़ने वाले पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष .

Spread the love

हाईस्कूल की फर्जी मार्कशीट से चुनाव लड़ने वाले पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष व आम आदमी पार्टी (आप) नेता त्रिनाथ विश्वास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पंतनगर थाने में केस दर्ज करने के बाद त्रिनाथ ने भाजपा का दामन छोड़कर आप की सदस्यता ले ली थी। 

ग्राम विजयनगर थाना दिनेशपुर निवासी त्रिनाथ विश्वास ने हाईस्कूल की फर्जी अंकतालिका बनाकर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। इसके बाद वह जिला पंचायत उपाध्यक्ष बने। त्रिनाथ की फर्जी मार्कशीट से चुनाव लड़ने का खुलासा होने के बाद अधिकारी हरकत में आ गए थे।

सात अक्टूबर 2020 को डीएम रंजना राजगुरु ने त्रिनाथ के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए थे। पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सेमवाल की तहरीर के आधार पर पंतनगर थाने में जिला पंचायत उपाध्यक्ष के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था।

केस दर्ज होने के बाद त्रिनाथ को जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया गया था। वहीं त्रिनाथ ने भाजपा का दामन छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। पंतनगर थाना एसओ मदनमोहन जोशी ने बताया कि बुधवार को त्रिनाथ को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। त्रिनाथ को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर टंकी पर चढ़े नर्सिंग एकता मंच के सदस्य, 23 दिन से हैं आमरण अनशन पर
  • Related Posts

    देहरादून- PM मोदी के सोना न खरीदने की अपील से सराफा कारोबारी नाराज, प्रदेशभर में आज विरोध प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी के सोना न खरीदने के बयान के विरोध में प्रदेशभर में सराफा कारोबारी सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे। बुधवार को ज्वैलर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तरांचल ने इसका ऐलान किया।…


    Spread the love

    2026 चारधाम यात्रा: पुलिस सुरक्षा के बीच यात्रियों को भेजा जा रहा, व्यावसायिक और यात्री वाहनों की गहन जांच

    Spread the love

    Spread the loveचारधाम यात्रा में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस सुरक्षा के बीच यात्रियों को भिजवाया जा रहा है। बिना ग्रीन कार्ड वाले वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *