उत्तराखंड / अल्मोड़ा : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जागेश्वर मंदिर में पुजारियों के साथ हुए अपमान के विरोध में बैठे मौन व्रत पर ।

Spread the love

अल्मोड़ा के प्रसिद्ध धाम जागेश्वर मंदिर में पुजारियों संग भाजपा नेताओं द्वारा अभद्रता करने के मामले के विरोध में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सोमवार को मौन व्रत पर बैठे। इससे पहले उन्होंने भगवान शिव को जल चढ़ाकर उनकी अराधना की। भगवान भोले के धाम जागेश्वर में शनिवार को मंदिर समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट और पुजारियों से गालीगलौज और अभद्रता आंवला (बरेली) के भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप को भारी पड़ गई। भगवान भट्ट की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने धर्मेंद्र कश्यप, उनके साथी मोहन राजपूत और सुशील अग्रवाल के खिलाफ मजिस्ट्रेट के आदेश का उल्लंघन करने पर धारा 188 और गालीगलौज, अभद्रता करने पर धारा 504 के तहत प्राथमिक दर्ज कर ली है। अल्मोड़ा एसडीएम ने इसकी पुष्टि की है। सांसद के अमर्यादित आचरण के विरोध में सोमवार को कुमाऊं में कई जगहों पर लोगों ने प्रदर्शन किया।


Spread the love
और पढ़े  टिहरी: केतन लाल हत्या केस: प्रतापनगर जा रहे भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नरेंद्रनगर में रोका, वहीं धरने पर बैठे
  • Related Posts

    देहरादून- निहंगों की एंट्री से दून में तनाव, तनाव के बीच पुलिस सतर्क,सीमाओं पर निगहबानी के बीच शहर में घुसा जत्था

    Spread the love

    Spread the loveकर्णप्रयाग और रुद्रप्रयाग की घटनाओं के बाद निहंगों के उत्तराखंड कूच की सूचना पर देहरादून पुलिस ने हिमाचल सीमा से लगे कुल्हाल में कड़ी निगरानी और बैरिकेडिंग की…


    Spread the love

    देहरादून- बैरियर तोड़ उत्तराखंड की सीमा में घुसे निहंग: तलवारें लहराईं, कहां गए किसी को पता नहीं, सड़कों पर फोर्स

    Spread the love

    Spread the loveचमोली जिले के कर्णप्रयाग में निहंग सिखों और स्थानीय लोगों के विवाद के बाद बृहस्पतिवार को निहंग सिखों का जत्था कुल्हाल बैरियर तोड़कर उत्तराखंड की सीमा में घुस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *