उत्तराखंड : अमित शाह आज करेंगे चुनावी अभियान का आगाज, मिनट टू मिनट कार्यक्रम ।

Spread the love

केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को उत्तराखंड में पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज करेंगे। वह देहरादून के रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा ने जनसभा की तैयारी पूरी कर ली है।
अमित शाह राज्य सरकार की घसियारी कल्याण योजना का भी शुभारंभ करेंगे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा स्थल का औचक निरीक्षण किया और जिलाधिकारी से व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए की जाएं।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने बताया कि अमित शाह शनिवार को देहरादून पहुंचकर सबसे पहले घसियारी कल्याण योजना व सहकारिता विभाग से जुड़ीं कुछ अन्य योजनाओं का शुभारंभ करेंगे और इसके बाद उनकी एक भव्य जनसभा होगी। जनसभा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे।

संगठन की लेंगे बैठक, चुनावी तैयारी की टटोलेंगे नब्ज
जनसभा संबोधित करने के बाद अमित शाह आईआरटीडी ऑडिटोरियम में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की एक बैठक लेंगे। बैठक में वह चुनावी तैयारी की नब्ज टटोलेंगे। साथ ही विधानसभा चुनाव में जुटने का आह्वान करेंगे। इस दौरान वह पार्टी पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश भी देंगे। भाजपा के भीतर दलबदल की चर्चाओं के बीच शाह के इस दौरे के कई सियासी मायने तलाशे जा रहे हैं।
प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक करने के बाद शाह प्रदेश पार्टी कार्यालय में पार्टी की कोर कमेटी से रूबरू होंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम समेत पार्टी कोर कमेटी के सदस्य शामिल होंगे। इस बैठक में शाह पार्टी की चुनावी दिशा को स्पष्ट करेंगे। साथ ही चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए टिप्स भी देंगे।
शाह का यह रहेगा कार्यक्रम
– 10.45 बजे जौली ग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।
– 11.00 बजे जीटीसी हेलीपैड से रवाना होंगे।
– 11.20 बजे बन्नू स्कूल मैदान में पहुंचेंगे।
– 11.25 से 12.30 बजे तक घसियारी योजना का शुभारंभ व जनसभा।
– 12.40 से 1.25 बजे तक आईआरडीटी सभागार में प्रदेश पदाधिकारियों संग बैठक।
– 2.00 से 3.00 बजे तक भाजपा कोर ग्रुप की बैठक।
– 4.00 से 5.30 बजे तक देव संस्कृति विवि शांतिकुंज हरिद्वार में।
– 5.45 से 6.45 बजे तक हरिहर आश्रम कनखल में संतों से मुलाकात।

और पढ़े  बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में मंदिर के पूर्व अधिकारी गिरफ्तार, सीसीटीवी में दिखा, एक अन्य भी रडार पर

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- 7 महीने तक सूचना न देने पर नायब तहसीलदार पर 25 हजार का जुर्माना, जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveआरटीआई से मांगी गई जानकारी उपलब्ध न कराने पर सूचना आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए विकासनगर के नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी पर 25 हजार रुपये का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *